Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

याद आए अजातशत्रु अटल, प्रतिमा स्थापना के लिए शहरवासियों ने अरोरा दंपत्ति का माना आभार

सीहोर। भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष और पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज सीहोर जिला मुख्यालय पर गरिमामय ढंग से मनाई जा रही है। शहर के मुख्य अटल चौक पर सुबह से ही जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों का तांता लगा रहा। इस दौरान जहां एक ओर अटल जी के विराट व्यक्तित्व को याद किया गया, वहीं दूसरी ओर शहर के इस प्रमुख चौराहे को अटल जी की भव्य प्रतिमा से सुसज्जित करने के लिए तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल सिंह अरोरा के कार्यकाल की जमकर सराहना की गई।
अटल जी एक ऐसे जननायक थे जिनका सम्मान भाजपा ही नहीं, बल्कि कांग्रेस और अन्य दलों के नेता भी पूरे मन से करते हैं। यही कारण रहा कि आज अटल चौक पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों में हर वर्ग और विचारधारा के लोग शामिल थे। लोगों का कहना था कि अटल जी का व्यक्तित्व आज भी सबके दिलों पर राज करता है।
अरोरा दंपत्ति को दिया धन्यवाद
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रबुद्ध जनों और नागरिकों ने तत्कालीन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अमिता जसपाल सिंह अरोरा और वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा को विशेष रूप से धन्यवाद दिया। दरअसल इस व्यस्ततम चौराहे की पहचान अटल जी के नाम से होने का श्रेय अरोरा दंपत्ति को जाता है।
मालूम हो कि 22 दिसंबर 2018 को तत्कालीन नपा अध्यक्ष अमिता अरोरा के कार्यकाल में ही यहां अटल जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई थी और इस चौराहे का नाम बदलकर ‘अटल चौक’ किया गया था। आज जब लोग यहां श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे, तो उन्होंने याद किया कि कैसे अरोरा दंपत्ति ने अटल जी के जन्मदिन से ठीक पहले शहर को यह ऐतिहासिक सौगात दी थी, जो आज सीहोर की पहचान बन चुकी है।
अटल चौक बना श्रद्धा का केंद्र
आज अटल जयंती के विशेष अवसर पर लोगों का कहना है कि सीहोर शहर के सौंदर्यीकरण और महापुरुषों के सम्मान के लिए अरोरा दंपत्ति ने जो कार्य किए, उनमें अटल चौक का निर्माण सबसे प्रमुख है। आज इसी प्रतिमा की छांव में पूरा शहर अपने जननायक को याद कर पा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.