धर्म

19 जनवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : दिन मेहनत वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। इससे तनाव भी हो सकता है, लेकिन परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। परिवार में किसी की सलाह उपयोगी साबित होगी। क्रोध और जल्दबाज़ी से नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग: लाल, शुभ अंक: 9

वृषभ राशि : आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। निवेश करने से पहले सलाह लें।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 6

मिथुन राशि : संपर्क और बातचीत से लाभ होगा। नौकरी या व्यवसाय में नई डील संभव है। यात्रा के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से सक्रिय रहेंगे। बोलचाल में संयम रखें।
शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

कर्क राशि : भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में धैर्य रखना ज़रूरी है। माता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। दिन के उत्तरार्ध में स्थिति बेहतर होगी।
शुभ रंग: सफेद, शुभ अंक: 2

सिंह राशि : सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। नेतृत्व क्षमता उभरेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अहंकार से बचना ज़रूरी है।
शुभ रंग: सुनहरा, शुभ अंक: 1

कन्या राशि : काम का दबाव रह सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन के अंत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
शुभ रंग: आसमानी, शुभ अंक: 5

तुला राशि : साझेदारी और दांपत्य जीवन के लिए अच्छा दिन है। रुके हुए काम पूरे होंगे। कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।
शुभ रंग: गुलाबी, शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि : गोपनीय बातों को गुप्त रखें। कानूनी या विवादित मामलों में सतर्क रहें। धन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। ध्यान और साधना से लाभ होगा।
शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 9

धनु राशि : भाग्य का साथ मिलेगा। शिक्षा, प्रतियोगिता और यात्रा में सफलता मिलेगी। धार्मिक या आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
शुभ रंग: पीला, शुभ अंक: 3

मकर राशि : करियर में उन्नति के संकेत हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में आपकी बात मानी जाएगी। मेहनत का पूरा फल मिलेगा।
शुभ रंग: नीला, शुभ अंक: 8

कुंभ राशि : नई योजना बनेगी। मित्रों और सामाजिक संपर्कों से लाभ होगा। तकनीकी या रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 4

मीन राशि : मन शांत रहेगा। आध्यात्मिक और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। खर्च सोच-समझकर करें।
शुभ रंग: हल्का पीला, शुभ अंक: 7

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button