Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मंच से राजस्व मंत्री ने लाड़ली बहनाओं को दी धमकी कार्यक्रम में नहीं आई तो कटेंगे नाम

नापलाखेड़ी और धामंदा में नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करने पहुंचे थे मंत्री करण सिंह वर्मा

सीहोर। अक्सर अपने बयान और ठेठ अंदाज को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एक बार फिर विवादों में आ गए है, उन्होंने मंच से लाड़ली बहनाओं को धमकी भरे लहजे में कहा कि यदि कार्यक्रम में नहीं आएंगी तो उनके नाम कट जाऐंगे। इछावर विधान सभा के ग्राम धामंदा में आयोजित नवीन उपस्वास्थ्य केंद्रों लोकार्पण अवसर पर यह बात कही है। अब उनका यह बयान काफी चर्चा में आ गया है।
गौर तलब है राजस्व मंत्री ने कहा कि ग्राम धामंदा में 894 लाड़ली बहनों को 1500 रूपए महीने दे रहे हैं और यहां पर आई कितनी है, अब एक दिन सीईओ मैडम से बोलेंगे, एक दिन सबको बुलाओ और नहीं आएं तो उनका नाम कट जाएगा, दे देंगे यहां से रिपोर्ट, बहनों को कांग्रेस के राज में पैसा मिलता था, आगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से गेंहूं भेज रहे है, किसानों के खाते में पैसे डाल रहे हैं, और तुम ध्यान नहीं रखते हो। राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने सीहोर जिले के ग्राम नापलाखेड़ी में 56.09 लाख रूपये की लागत से निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र और ग्राम धामंदा में 65 लाख रूपये की लागत से निर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का लोकार्पण किया। ग्राम नापलाखेड़ी में लोकार्पण अवसर पर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा भी उपस्थित थे। इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए सतत रूप से कार्यकर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है, जिससे आमजनों को उपचार के लिए परेशान न होना पड़े। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के प्रारंभ होने से क्षेत्र के नागरिकों को प्राथमिक उपचार, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, टीकाकरण तथा विभिन्न जांच एवं परामर्श सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही प्राप्त हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को नि:शुल्क उपचार की सुविधा मिल रही है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य केवल उपचार उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को बीमारियों से बचाव के प्रति भी जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल तथा साफ-सफाई की आदतें अपनाकर अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर स्वास्थ्य अधोसंरचना का विस्तार कर रही है, जिसके अंतर्गत नए स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना, पुराने भवनों का उन्नयन, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना सुनिश्चित की जा रही है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कायज़्क्रम में जगदीश पटेल, शंकर पटेल, सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko jeseni zadiši po jabolkih, posežem po preprostih jedeh, ki združijo okus in hranljivost. To temo je vredno bolje raziskati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in grozdja med vlaganjem in Na prvi pogled se zdi, da je priprava uravnoteženega obroka zahtevna, vendar nekaj preprostih idej hitro spremeni vtis. Sveža zelenjava, stročnice in nežne začimbe ustvarijo okusne jedi brez odvečnega truda.