Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

डीजीपी ने थपथपाई एसडीओपी आकाश अमलकर की पीठ, सूझबूझ से टाला था बड़ा टकराव

सीहोर। विपरीत परिस्थितियों में संयम और सूझबूझ से काम करने वाले पुलिस अधिकारियों का मनोबल बढ़ाते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आष्टा एसडीओपी रहे आकाश अमलकर की जमकर प्रशंसा की है। डीजीपी ने पत्र जारी कर उनके द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए प्रशंसा पत्र दिया है।
बता दें बीते 21 दिसंबर को हरदा में करणी सेना द्वारा जन क्रांति आंदोलन का आयोजन किया गया था। इस आंदोलन से लौटते समय आष्टा बायपास पर करणी सेना के कार्यकर्ताओं और अन्य समुदाय के लोगों के बीच तनाव की स्थिति बन गई थी। इंदौर और उज्जैन जोन से बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के कारण मामला गंभीर हिंसक रूप ले सकता था।
कुशल नेतृत्व से बचाई स्थिति
डीजीपी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि उस संवेदनशील समय में एसडीओपी आकाश अमलकर ने न केवल धैर्य दिखाया, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिस बल का सही नेतृत्व किया। उन्होंने टियर गैस का अत्यंत प्रभावी और संतुलित उपयोग कर स्थिति को बिगडऩे से पहले ही नियंत्रित कर लिया। उनके इस त्वरित निर्णय की वजह से जिले में कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी।
उज्ज्वल भविष्य की कामना
पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी इस पत्र में एसडीओपी की प्रोफेशनल दक्षता की तारीफ की गई है। डीजीपी ने उम्मीद जताई है कि वे भविष्य में भी इसी तरह कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button