Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रुद्राक्ष महोत्सव: 10 पार्किंग जोन और 2 अस्थाई बस स्टैंड तैयार, हाईवे पर वाहन खड़ा किया तो होगी सख्त कार्रवाई

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में 14 से 20 फरवरी तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को जाम से बचाने और यातायात को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक पार्किंग और बस स्टैंड व्यवस्था लागू की है। 10 लाख से अधिक की संभावित भीड़ को देखते हुए इंदौर-भोपाल हाईवे के दोनों ओर विशाल पार्किंग स्थल और ऑटो-बस स्टैंड बनाए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए हाईवे के दोनों किनारों पर 8 से 10 एकड़ के दो बड़े ऑटो और बस स्टैंड चिन्हित किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार पहला स्टैंड फूलमोगरा जोड़ पर स्थित है। जबकि दूसरा स्टैंड गुडभेला जोड़ पर बनाया गया है। प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी बस, ऑटो, वैन और अन्य सवारी वाहन इन्हीं निर्धारित स्टैंड्स पर ही श्रद्धालुओं को उतारेंगे और वहीं पार्क होंगे। हाईवे पर सवारी उतारने या वाहन खड़ा करने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
10 पार्किंग स्थलों में तैनात रहेगा पुलिस बल
निजी वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन ने 10 अलग-अलग पार्किंग जोन तैयार किए हैं। इन सभी पार्किंग स्थलों पर सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही श्रद्धालुओं को दिशा-निर्देश देने के लिए यहां पब्लिक एड्रेस सिस्टम (लाउडस्पीकर) का भी इंतजाम रहेगा, ताकि वाहन चालकों को पार्किंग के अंदर जगह ढूंढने में परेशानी न हो।
यातायात बाधित करने पर होगी कार्रवाई
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कोई भी वाहन चालक मुख्य हाईवे पर गाडिय़ां न लगाएं। हाईवे पर पार्क किए गए वाहनों को क्रेन से हटाया जा सकता है। पुलिस का मुख्य उद्देश्य हाईवे को पूरी तरह क्लियर रखना है ताकि इमरजेंसी सेवाओं और श्रद्धालुओं के वाहनों को आवाजाही में दिक्कत न हो।
श्रद्धालुओं से अपील
पुलिस प्रशासन ने अपील की है कि जाम की स्थिति से बचने के लिए अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल में ही व्यवस्थित रूप से पार्क करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों का सहयोग करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna sprememba, kot je nekaj svežih zelišč, lahko preprost jedilnik prijetno popestri. Kako združiti okus in koristi, je vredno podrobneje raziskati. Počasni obroki namesto Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati uravnotežen recept z veliko zelenjave in dobrim okusom.