Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कुबेरेश्वर धाम पहुंचे कलेक्टर-एसपी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीप कुबेरेश्वर धाम में चल रहे भव्य रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। रविवार को कलेक्टर बालागुरू के. और पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने स्वयं कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
कलेक्टर और एसपी ने मंदिर परिसर और कथा स्थल का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाए और संचालन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इन व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पेयजल और सफाई: श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध पीने के पानी की आपूर्ति और परिसर की साफ सफाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
यातायात और पार्किंग: भारी भीड़ को देखते हुए यातायात नियंत्रण और सुव्यवस्थित पार्किंग प्रबंधन का जायजा लिया ताकि सडक़ों पर जाम की स्थिति न बने।
स्वास्थ्य सेवाएं: आपातकालीन स्थिति के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बेहतर समन्वय की अपील
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने धाम समिति के सदस्यों और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच बेहतर तालमेल बिठाने पर जोर दिया, जिससे महोत्सव के समापन तक श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह, एसडीएम तन्मय वर्मा, डिप्टी कलेक्टर प्रेम सिंह गौंड़ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button