धर्म

16 फरवरी 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज दिन का अच्छा समय हल्के माहौल, परिवार और मनोरंजन से जुड़ा रहेगा। आप खुद को ऊर्जा से भरा महसूस करेंगे। घर की सफाई, व्यवस्था और जरूरी विषयों पर चर्चा में भी रुचि बनी रहेगी। सही प्लानिंग से दिन उपयोगी बनेगा।

वृषभ राशि : चुनौती वाले हालात के बाद भी आप अपनी समझदारी से स्थिति संभाल लेंगे। आपके काम से लोग प्रभावित होंगे। नजदीकी लोगों से मुलाकात और बच्चों की समस्याएं समझकर हल निकालने में दिन उपयोगी रहेगा।

मिथुन राशि : आज रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, बस मेहनत थोड़ा बढ़ानी होगी। किसी करीबी से मनमुटाव चल रहा हो तो शांति से बात करने पर समाधान मिलेगा। इससे आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

कर्क राशि : दिनभर सक्रियता बनी रहेगी। खास लोगों से महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा लाभदायक रहेगी। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त से जुड़ी योजना बन सकती है। मनपसंद कामों के लिए समय निकालने से खुशी मिलेगी।

सिंह राशि : जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, पर आप उन्हें व्यवस्थित कर लेंगे। नए लोगों से जुड़ने पर उपयोगी जानकारी मिलेगी। धर्म और अध्यात्म में समय देने से मानसिक शांति मिलेगी।

कन्या राशि : दिन की शुरुआत सुखद रहेगी और मन हल्का रहेगा। वित्तीय योजनाओं पर फोकस रखने से आय के साधनों में सुधार आएगा। घर की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभाने के लिए आप स्पष्ट नियम बना पाएंगे।

तुला राशि : समय के अनुसार दिनचर्या बदलना आपके लिए लाभकारी रहेगा। व्यक्तित्व और कार्यशैली सुधारने के प्रयास सफल होंगे। करियर से जुड़ी उलझन का समाधान मिलने से युवाओं को राहत मिलेगी।

वृश्चिक राशि : योजनाओं को लागू करने का सही समय है। समय प्रबंधन रखकर काम में गति दें। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामले में वरिष्ठ का मार्गदर्शन रास्ता साफ करेगा।

धनु राशि : आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे और मनपसंद कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यवस्थित योजना से लक्ष्य पाना आसान होगा। विद्यार्थी पढ़ाई में एकाग्र रहेंगे।

मकर राशि : पिछली गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने का समय है। ऐसा करने पर पुरानी इच्छा पूरी होने की दिशा में मजबूत प्रगति मिलेगी। प्रतिष्ठित लोगों से मुलाकात लाभकारी रहेगी।

कुंभ राशि : अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको नई दिशा देगा। दिनचर्या में सकारात्मक बदलाव दिखेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा रुका काम पूरा हो सकता है। पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए समय लाभकारी है।

मीन राशि : आज मनपसंद काम करने और संतुलित गति से आगे बढ़ने का दिन है। जल्दबाजी की बजाय शांत तरीके से काम पूरा करें। करीबी लोगों से मुलाकात और उपयोगी चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Presenetljivo je, da lahko tudi preproste jedi vsebujejo veliko hranil, če jih pripravimo iz svežih sestavin. Pri izbiri receptov se zato splača podrobneje raziskati, kako združiti okus in zdravje. Večina jih jajca Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v hladilniku osladi? ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez Najpogostejša napaka je, da zelenjavo prekuhamo in ji odvzamemo okus. Raje jo na hitro popeci, dodaj sveža zelišča ter ščepec začimb - tako bo obrok zdrav, barvit in res okusen.