Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर नपा का प्रदेश में बजा डंका, कर वसूली में टॉप.10 में शामिल

सीहोर। कर संग्रहण के मामले में सीहोर नगरपालिका ने पूरे प्रदेश में अपनी कार्यकुशलता का लोहा मनवाया है। राज्य सरकार ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन और राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता दिखाने वाली प्रदेश की चुनिंदा 10 नगरपालिकाओं में सीहोर को शामिल किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शासन द्वारा प्रोत्साहन राशि की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे के अनुसार बताया कि राज्य स्तर पर गठित विशेषज्ञ समिति ने बेहद कड़े मानदंडों के आधार पर प्रदेश के नगरीय निकायों का मूल्यांकन किया था। इसमें सीहोर नगरपालिका ने टैक्स वसूली और पारदर्शिता के मामले में शानदार प्रदर्शन कियाए जिसके चलते इसे इस सम्मानजनक सूची में स्थान मिला है।
किस्तों में मिल रहा रिवॉर्ड
सीहोर नगरपालिका को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि दो किस्तों में दी जा रही है, जिसमें पहली किस्त 55 लाख रुपये की राशि पूर्व में ही प्राप्त हो चुकी है। जबकि दूसरी किस्त अब शेष 55 लाख रुपये की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है।
वित्तीय आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
इस योजना का मुख्य उद्देश्य नगरपालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। सीहोर के साथ-साथ प्रदेश की अन्य 9 नगरपालिकाएं जैसे विदिशा, मंदसौर, बैतूल आदि और 10 नगर परिषदों को भी इस सूची में जगह मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button