जिले में अब 9.97 लाख मतदाता, सुगम वोटिंग के लिए बड़े 110 मतदान केंद्र
- मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशनरू, सीहोर विधानसभा में जेंडर रेशियो सबसे बेहतर, बुधनी में सबसे ज्यादा मतदान केंद्र

सीहोर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बालागुरू के. के निर्देशानुसार शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की उपस्थिति में जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। नई सूची के अनुसार अब जिले में कुल 9 लाख 97 हजार 846 मतदाता दर्ज हैं। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने सभी दलों को पुनरीक्षण प्रक्रिया और अंतिम आंकड़ों की जानकारी दी।
जारी आंकड़ों के अनुसार जिले की बुदनी विधानसभा में 2 लाख 74 हजार 509 मतदाता हैं, जबकि आष्टा 2 लाख 82 हजार 058, इछावर में 2 लाख 27 हजार 640 और सीहोर विधानसभा क्षेत्र में सीहोर 2 लाख 13 लाख 639 मतदाता दर्ज किए गए हैं।
वोटिंग होगी आसान, बनाए गए 110 नए केंद्र
मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले में मतदान केंद्रों की संख्या बड़ा दी गई है। पहले जिले में 1257 मतदान केंद्र थे, जिनमें 110 नए केंद्र जोड़ते हुए अब कुल 1367 केंद्र कर दिए गए हैं। सबसे ज्यादा 390 केंद्र बुधनी विधानसभा में होंगे, जबकि आष्टा में 375, इछावर में 308 और सीहोर में 294 केंद्र बनाए गए हैं।
महिला मतदाताओं की संख्या में सुधार
जिले में जेंडर रेशियो प्रति 1000 पुरुषों पर महिलाओं की संख्या 927 दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि सीहोर विधानसभा क्षेत्र में जेंडर रेशियो सबसे अधिक 946 है। जिले में कुल पुरुष मतदाताओं की संख्या 5 लाख 17 हजार 850, जबकि कुल महिला मतदाता 4 लाख 79 हजार 974, वहीं अन्य थर्ड जेंडर 22 मतदाता शामिल हें।
राजनीतिक दलों की मौजूदगी
बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से भाजपा, कांग्रेस, बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि गहन पुनरीक्षण के माध्यम से अपात्र नामों को हटाया गया है और पात्र नागरिकों के नाम जोड़े गए हैं, ताकि कोई भी मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में आशीष पचौरी भाजपा, घनश्याम यादव व विवेक राठौर कांग्रेस, एनपी सागर बसपा और चेतन कुमार वास्तवार आप उपस्थित थे।



