Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

उल्लास के साथ शुरू हुआ 16 दिवसीय गणगौर उत्सव, पारंपरिक गीतों से गूंजा शहर

सीहोर। शहर में आस्था और लोक संस्कृति का पर्व गणगौर बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। अग्रवाल महिला मंडल के तत्वावधान में 16 दिवसीय गणगौर उत्सव का शुभारंभ शीतला सप्तमी पर ज्वारे बोने के साथ हुआ। परंपरा के अनुसार इन ज्वारों का विसर्जन तीज गणगौर के दिन किया जाएगा।
अग्रवाल महिला मंडल द्वारा प्रतिदिन ढोल-बाजे के साथ गणगौर माता की सवारी निकाली जा रही है। महिलाएं विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें ज्वारे अर्पित कर रही हैं। उत्सव के दौरान पारंपरिक गणगौर गीतों के माध्यम से सुख-समृद्धि की कामना की जा रही है। खास बात यह है कि इस आयोजन में अग्रवाल समाज के साथ-साथ माहेश्वरी, सोनी, ब्राह्मण सहित सर्व समाज की महिलाएं उत्साहपूर्वक शामिल हो रही हैं।
विभिन्न स्थानों पर हो रहा स्वागत
मंडल की सचिव मोहिनी अग्रवाल ने बताया कि माता की सवारी प्रतिदिन शहर के विभिन्न क्षेत्रों और बगीचों में ले जाई जा रही है। इसी क्रम में गणगौर की सवारी मालती अग्रवाल द्वारा गुप्तेश्वर मंदिर पर आमंत्रित की गई। इससे पूर्व विजय अग्रवाल और उमा भारतीय के निवास पर माता का भव्य स्वागत किया गया। उत्सव के दूसरे दिन सवारी मानक बाग जाएगी, वहीं चौथे दिन माता की सवारी पारस कॉलोनी स्थित अंजू अग्रवाल के निवास पर पहुंचेगी। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष रुकमणी रोहिला, प्रेमलता रूठिया, संध्या मोदी, ज्योति मोदी, हेमा अग्रवाल, तारा अग्रवाल, मीना अग्रवाल, मंजू भारतीय और उषा अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाएं सक्रिय योगदान दे रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button