14 मार्च 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज आप अधिकार जताने के मूड में हैं। आप सबसे आगे रहकर अपना अधिकार जताना चाहते हैं। इस बारे में सावधान रहें कि आपको अभिमानी न समझा जाए। आप न चाहते हुए भी किसी को परेशान कर सकते हैं। अगर आपको लगता भी है कि आप सब जानते हैं और सबसे बेहतर कर सकते हैं तब भी कार्य में औरों का सहयोग लेने की कोशिश करें।
वृष राशि : व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगी, लेकिन तब तक आपको बोलने, लिखने और काम में भी आक्रामक नहीं होना है। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा कर रहे हैं, इस पर ध्यान दें।
मिथुन राशि : अपने जैसी रुचियों और सत्तासीन व्यक्तियों से साझेदारी बनाने की कोशिश करें। कुछ आदमी आपको झूठी आशाएं देने की कोशिशें कर रहे हैं, लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्यान नहीं देना है। अपने आप से फैसले लें और उन पर जमे रहें। आप काफी समय से घर खरीदने की सोच रहे हैं, अब आप ऐसा कर सकते हैं।
कर्क राशि : आपको दोस्तों का प्यार पाने के लिए थोड़ा नम्र बनना पड़ेगा। आप यह नहीं जानते, लेकिन आपको घमंडी समझा जाता है। इसीलिए यह सबसे अच्छा समय है कि आप दूसरों की आलोचना करने के स्थान पर अपनी भूतकाल की गतिविधियों का विश्लेष्ण करें। यह आपके लिए अपने अंतर्मन में झाँकने का बहुत अच्छा समय है और आपको इसका उपयोग अपनी कमियां दूर करने के लिए जरूर करना चाहिए ǀ
सिंह राशि : इस समय आपके जीवन में पुराने संबंध और संपर्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। आपके ऊपर हर जगह बहुत अच्छा कार्य करने का काफी दबाव होगा, लेकिन आपको यह समझने की जरूरत है कि ज्यादा दबाव आपके खुद के तय किए हुए बहुत ऊँचे मानकों के कारण है। ईमानदारी और एकाग्रता आपको बहुत आगे ले जाएगी, लेकिन अपने आदर्शों और यकीन पर कायम रहे।
कन्या राशि : आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालांकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा, लेकिन आप कर पाएंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नहीं समझते थे अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी।
तुला राशि : आप अपने आप को विभिन्न दिशाओं में आकर्षित अनुभव कर रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि क्या किया जाना चाहिए ? यह परेशानी आज और ज्यादा बढ़ेगी और आपके लिए फैसला लेना और भी मुश्किल हो जाएगा। आपको सावधानी से काम लेना होगा, क्योंकि आपके फैसले लेने की क्षमता भावनाओं और दुसरे कारणों से प्रभावित हो सकती है।
वृश्चिक राशि : आज अपने सिद्धांतों की व्याख्या और पुनर्मुल्यांकन का दिन है। आप पिछले फैसलों के लिए खुद से और अपने साथी से भी सवाल कर सकते हैं। फिर भी आप उसके प्रति बहुत अच्छे बने रहेंगे और उससे भी बदले में यही उम्मीद रखेंगे। जब पुराने विचारों से कोई काम बनता दिखाई न दे रहा हो तो नए विचारों को अपना लेने में कोई बुराई नहीं है।
धनु राशि : आपको आज बहुत सारी चीजों से जुड़े अपने वादों को निभाना है। अपनी सामlजिक, वित्तीय तथा निजी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार रहें। आपके परिजनों, दोस्तों और सहकर्मियों सभी को आपसे मदद की अपेक्षा रहेगी और आप इस दबाव को सह पाने में बिलकुल समर्थ हैं। आज अपने शब्दों और कामों, दोनों ही तरीको से लोगों की मदद करेंगे।
मकर राशि : अपने सब विचारों को एकसाथ रखकर सोचें, इससे जो निष्कर्ष निकलेगा उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें, जिनमें आप विश्वास नहीं रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएं। इधर–उधर की हांकना आपकी आदत नहीं है, लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है।
कुंभ राशि : आज आपकी किसी से कोई महत्वपूर्ण बातचीत होने के आसार हैं। टकराव की स्थिति भी बन सकती है या साधारण बातचीत भी हो सकती है, लेकिन यह जो भी हो इससे आपको सोचने के लिए काफी कुछ मिलेगा और आप पूरे दिन इसी में व्यस्त रहेंगे। आप आज कोई विकर्षण सहन नहीं करेंगे फिर भी आपको यह महसूस होगा कि इस घटना पर अधिक सोचकर कुछ हासिल नहीं होगा।
मीन राशि : आज आप खुद की जरूरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं। आपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं, फिर भी आप चिंता करते रहते हैं। इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके। इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करे आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए।
यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357
अब माह के पहले शनिवार और रविवार को भोपाल में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690



