Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कुबेरेश्वर धाम में हिंदू नववर्ष का भव्य स्वागत

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीपस्थ कुबेरेश्वर धाम पर गुरुवार को हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर धाम पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।
विठ्ठलेश सेवा समिति द्वारा आयोजित इस भंडारे में श्रद्धा और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया। आयोजन के दौरान 5 क्विंटल से अधिक शुद्ध घी की खिचड़ी का भोग भगवान को लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इसके साथ ही 3 क्विंटल मीठा भात, रोटी और सब्जी की प्रसादी भी अनवरत बांटी गई। सुबह से ही श्रद्धालु लंबी कतारों में लगकर शिव और शक्ति की आराधना करते नजर आए।
पंडित प्रदीप मिश्रा का मार्गदर्शन
प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में कुबेरेश्वर धाम पर सेवा कार्य निरंतर जारी हैं। गुड़ी पड़वा पर आयोजित इस विशेष व्यवस्था को संभालने में विठ्ठलेश सेवा समिति के पंडित विनय मिश्रा और पंडित समीर शुक्ला सहित सेवादारों की टीम सक्रिय रही। समिति द्वारा यहाँ आने वाले भक्तों के लिए नि:शुल्क भोजन, पेयजल और रुद्राक्ष वितरण की पुख्ता व्यवस्था की गई है।
प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे धाम
समिति के मीडिया प्रभारी मनोज दीक्षित ने बताया कि कुबेरेश्वर धाम पर प्रतिदिन देश के कोने-कोने से हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा देखा गया। धाम पर आने वाले हर भक्त को ससम्मान प्रसादी मिले, इसके लिए समिति के सदस्य दिन-रात जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button