Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान परशुराम

सीहोर। ेभगवान विष्णु के छठवें अवतार और शौर्य के प्रतीक भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव इस वर्ष भी सर्व ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आगामी 20 अप्रैल को अभिषेक व महाआरती के साथ उत्सव का श्रीगणेश होगा, वहीं 26 अप्रैल को शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी।
मीडिया प्रभारी पंडित सुनील शर्मा और प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवारए 20 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का विधि-विधान से अभिषेक और महाआरती का आयोजन किया जाएगा। उत्सव का मुख्य आकर्षण रविवार 26 अप्रैल को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा होगी। यह यात्रा शाम 5 बजे ब्राह्मण धर्मशाला खजांची लाइन से शंख ध्वनि के साथ प्रारंभ होगी।
इन मार्गों से होकर गुजरेगी यात्रा
चिरंजीवी भगवान परशुराम जी की यह शोभायात्रा नगर भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देगी। यात्रा खजांची लाइन से शुरू होकर नमक चौराहा, सब्जी मंडी, गाड़ी अड्डा, भगवान परशुराम चौराहा, मेन रोड, मां कालका मंदिर, पान चौराहा, बड़ा बाजार और अटल चौक होते हुए मनकामेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का समापन बाल विहार ग्राउंड पर होगा।
बैंड-बाजे और डमरू रहेंगे आकर्षण का केंद्र
आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़े और डमरू दल विशेष आकर्षण रहेंगे। इसके साथ ही भगवान की सुंदर चलित झांकियां और अखाड़े अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी विप्र बंधुओं से सपरिवार शामिल होकर अपनी सहभागिता प्रदान करने की अपील की है।
इन्होंने की सहभागिता की अपील
ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पं. दीपक शर्मा, धर्मशाला अध्यक्ष पं. मनोहर शर्मा, चल समारोह अध्यक्ष पं. राजेश मोहन शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष पं. सुदीप व्यास, ग्रामीण अध्यक्ष पं. महेश दुबे, महामंत्री पं. रमाकांत समाधिया, युवा संगठन अध्यक्ष पं. रजत व्यास, युवा चल समारोह अध्यक्ष पं. तनिश त्यागी और रुपेश तिवारी सहित समस्त कार्यकारिणी आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po kuhinji širi vonj po svežem kosilu, je lažje izbrati uravnotežen obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. kako pripraviti nežno bučno jesensko zapeko Mimogrede, tudi stebla peteršilja so uporabna: drobno jih sesekljaj v omako ali juho. Tako bo jed bolj aromatična, brez dodatnega truda in zavržene hrane.