Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

चेक बाउंस मामले में 8 माह से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार

जंगल के खेत में बनी टपरी से दबोचा गया आरोपी, दो वारंटियों को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

सीहोर। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में फरार अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलकिसगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में पिछले 8 महीनों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश पर वारंटियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम को सूचना मिली थी कि चेक बाउंस का स्थाई वारंटी राजमल देशवाली निवासी चैनपुरा गिरफ्तारी से बचने के लिए टांकपूरा के जंगलों में छिपा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे जंगल के एक खेत में बनी टपरी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ न्यायालय में प्रकरण लंबित है।
एक अन्य गिरफ्तारी वारंटी भी चढ़ा हत्थे
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक अन्य गिरफ्तारी वारंटी हिरदेश नाथ निवासी फ्रीगंज बिलकिसगंज को भी पकडऩे में सफलता प्राप्त की। आरोपी हिरदेश के विरुद्ध माननीय न्यायालय दीपेंद्र मालू के यहां बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज है। पुलिस ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार करने के बाद सीहोर न्यायालय में पेश किया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी उप निरीक्षक संदीप मीणा, प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा और आरक्षक प्रमोद गढ़पाल की मुख्य भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button