Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कुबेरेश्वर धाम महोत्सव: सुरक्षा के लिए उमड़ेगा पुलिस का भारी अमला, कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के ठहरने के लिए अधिग्रहित किए कई कॉलेज और भवन

सीहोर। प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम पर आगामी 25 से 30 अप्रैल तक आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इस भव्य आयोजन में देशभर से आने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिले के आधा दर्जन से अधिक शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी भवनों को सुरक्षा बलों के रुकने के लिए अधिग्रहित किया गया है।
महोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। इस सुरक्षा घेरे में जिला पुलिस बल के साथ-साथ विशेष सशस्त्र बल विसबल और पीटीएस पुलिस ट्रेनिंग स्कूल बल की बड़ी टुकडिय़ां तैनात की जा रही हैं। जिले में बाहरी जिलों से आने वाले पुलिस जवानों की संख्या इतनी अधिक है कि उनके लिए शहर के प्रमुख भवनों को छावनी में तब्दील किया गया है।
कलेक्टर ने जारी किए अधिग्रहण के आदेश
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी बालागुरू के. ने आदेश जारी कर 30 अप्रैल तक जिले के महत्वपूर्ण संस्थानों के भवनों को पुलिस बल के ठहरने हेतु अधिग्रहित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश के तहत इन संस्थानों में शिक्षण कार्य या अन्य गतिविधियों के स्थान पर सुरक्षा बलों के आवास और भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
इन प्रमुख संस्थानों को बनाया गया पुलिस कैंप
स्कूल ऑफ आयुर्वेद, सत्य साईं कॉलेज सीहोर
सत्य साईं नर्सिंग कॉलेज, सीहोर
प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज, सीहोर
शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, सीहोर
शासकीय आवासीय खेलकूद विद्यालय छात्रावास, सीहोर
मंथन आईटीआई, अमलाहा आष्टा
कानून-व्यवस्था पर प्रशासन की पैनी नजर
कुबेरेश्वर धाम पर होने वाले आयोजनों में पहले भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटने के कारण यातायात और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां सामने आती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न होए इसके लिए पुलिस बल को कार्यक्रम स्थल के पास और शहर के प्रमुख केंद्रों पर तैनात किया जाएगा। अधिग्रहित किए गए भवनों में पेयजल, बिजली और स्वच्छता की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। 30 अप्रैल को महोत्सव के समापन के बाद इन भवनों को वापस संस्था प्रमुखों को सौंप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti blog personali ritrovano un ritmo più riflessivo: raccontare esperienze, scegliere immagini coerenti e pubblicare con costanza aiuta a creare una voce riconoscibile. Vale la pena approfondire il tema. Il dettaglio D'inverno tè e caffè, più rischio tumori Con l'arrivo dell'autunno, questa idea merita di essere osservata con calma: un blog personale cresce quando conserva una voce riconoscibile, aggiornata con costanza e abbastanza sincera da creare un rapporto duraturo con chi legge.