News

निगम-मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड और आयोगों में सीहोर जिले को सांत्वना!

- भाजपा नेता रवि मालवीय को बनाया मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष

सुमित शर्मा, सीहोर
प्रदेश के निगम-मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड एवं आयोगों में हो रही नियुक्तियों में इस बार सीहोर जिले को सांत्वना मिली है। सरकार ने भाजपा नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय को मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसको लेकर देर शाम आदेश भी जारी हो गए। इससे पहले सीहोर के वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम यादव सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग एवं निर्मला बारेला अध्यक्ष मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम के पास ही पद थे। एक समय था, जब सीहोर जिले खासकर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं के पास एक दर्जन से अधिक पद हुआ करते थे, लेकिन वर्तमान में ऐसी स्थितियां नहीं हैं। वेयर हाउसिंग कारपोरेशन, वन विकास निगम, मार्कफेड, खनिज विकास निगम जैसे अहम निगम-मंडलों में बुधनी विधानसभा के नेताओं ने वर्षों तक पदभार संभाला, लेकिन इस बार जो निगम-मंडल, प्राधिकरण, बोर्ड, आयोगों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यों के नाम आए हैं उनमें सीहोर जिले से एक ही नाम आया है।
नेताओं के पास थे कई अहम पद-
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वर्ष 2005 में मुख्यमंत्री बने। इसके बाद उन्होंने बुधनी विधानसभा से ही उपचुनाव लड़ा एवं जीते। उस समय बुधनी विधानसभा में राजेंद्र सिंह राजपूत विधायक थे। उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लिए सीट खाली की थी। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने राजेंद्र सिंह राजपूत को वेयर हाउसिंग कारपोरेशन का अध्यक्ष भी बनाया था। इसी तरह गुरूप्रसाद शर्मा को मप्र राज्य वन विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। बुधनी से वर्तमान विधायक रमाकांत भार्गव मार्कफेड के अध्यक्ष रहे। शिव चौबे मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के तौर पर पदस्थ रहे। वे माइनिंग कारपोरेशन के भी अध्यक्ष रहे। बाद में उन्हें राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया। महिला आयोग में भी बुधनी विधानसभा की भाजपा नेत्री को पद मिला तो वहीं सिलाई कला बोर्ड, स्वर्ग कला बोर्ड में अध्यक्ष पद पर बुधनी विधानसभा के नेता काबिज रहे। कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी बुधनी विधानसभा एवं सीहोर जिले के नेताओं को तवज्जो मिली, लेकिन इस बार ऐसी स्थिति नहीं है।
नेताओं की सक्रियता भी नहीं आई काम-
सीहोर जिले के भाजपा नेता निगम-मंडल, आयोग, प्राधिकरण, बोर्डों में पद पाने के लिए लगातार सक्रिय रहे। भोपाल से लेकर दिल्ली तक की दौड़ भी लगाई। अपने आंकाओं से भी सिफारिश करवाई, लेकिन फिर भी उन्हें पद नहीं मिल सके। हालांकि अब भी कई नियुक्तियां होनी हैं। ऐसे में नेताओं को उम्मीद है कि इस बार उनकी किस्मत भी खुलेगी। फिलहाल वे उम्मीदों के भरोसे हैं।
जिलाध्यक्ष भी रहे हैं रवि मालवीय-
सीहोर जिले के भाजपा नेता रवि मालवीय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। वे करीब पांच वर्षों तक सीहोर जिला भाजपा के अध्यक्ष भी रहे हैं। संगठन के कार्यों में हमेशा से सक्रिय रहे हैं। उनके कार्यकाल में सीहोर भाजपा में एकजुटता भी रही है। खासकर कोरोलाकाल में उनके नेतृत्व में भाजपा ने कई लोगों की मदद की। उनके नेतृत्व में विधानसभा, लोकसभा एवं स्थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत भी हासिल की। वे लगातार सक्रिय रहते हैं एवं बूथ स्तर तक पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाते हैं। उनकी सक्रियता एवं संगठन के प्रति निष्ठा का उन्हें ईनाम मिला है। सरकार ने उन्हें मप्र पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
कई अहम जिम्मेदारियां संभालते रहे हैं सीताराम यादव-
सीहोर भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग सीताराम यादव संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे विदिशा जिले के प्रभारी भी हैं। सरकार ने उन्हें सदस्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग भी नियुक्त किया है। इसके अलावा सीताराम यादव दमोह, छतरपुर के संगठन जिला प्रभारी भी रहे हैं। वे मंदसौर, रतलाम के पर्यवेक्षक रहे हैं तो वहीं अनूपपुर, हरदा जिले के भी प्रभारी रहे हैं। वे सीहोर नगर पालिका के पार्षद भी हैं। संगठन में भी उनकी बेहतर पकड़ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo priljubljene lokale, vendar takšni nasveti ne ustrezajo vsakomur. Pri izbiri restavracije je zato smiselno temo podrobneje preučiti. Iščeš recept za solato s šunko? Najpogostejša napaka je, da zelenjavo predolgo kuhamo, zato izgubi okus in hranila. Raje jo na hitro podušimo ter začinimo z zelišči in kančkom limone.