Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषवीडियोसीहोर

’शक्ति’ के हाथों में ’सीहोर’ की ’सुरक्षा’

- एसपी, एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी से लेकर महिला थाना प्रभारी तक अब महिला अधिकारी पदस्थ

सुमित शर्मा, सीहोर
सनातन धर्म में ’शक्ति’ को मुख्य रूप से देवी (नारी) स्वरूप माना गया है। देवी यानी साक्षात मां दुर्गा, जिन्होंने राक्षसों का वध करके देवताओं को उनके अत्याचारों से मुक्त कराया। अब ऐसी ही ’शक्ति’ के हाथों में भी सीहोर की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा है। दरअसल अब तक सीहोर जिले में एएसपी, सीएसपी, एसडीओपी ग्रामीण सीहोर सहित महिला थाना प्रभारी के पद पर तो महिला अधिकारी तैनात थीं, लेकिन हाल ही में अखिल भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची में सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर पहली महिला आईपीएस अधिकारी सोनाक्षी सक्सेना को पदस्थ किया गया है। यानी कि अब सीहोर जिले की पूरी सुरक्षा महिला अधिकारियों के हाथों में रहेगी।
सीहोर जिला कप्तान के रूप में पदस्थ हुई आईपीएस अधिकारी सोनाक्षी सक्सेना मध्यप्रदेश के पूर्व डीजीपी सुधीर सक्सेना की बेटी हैं। उन्होंने अपने पिताजी की रिटायरमेंट परेड का नेतृत्व भी किया था। वे सीहोर में पदस्थ होने वाली पहली महिला एसपी हैं। सोनाक्षी सक्सेना 2020 बैच की अखिल भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी हैं। सीहोर पुलिस अधीक्षक से पहले वे डीजीपी (इंटेलीजेंस एवं सुरक्षा) के पद पर पदस्थ थीं। उन्होंने सिविल में इंजीनियरिंग भी किया है। आईपीएस बनने से पहले उनका चयन यूपीएससी की परीक्षा में भी हुआ था। इसमें उनकी 189वीं रैंक आई थी।
दीपक कुमार शुक्ला का भी शानदार रहा कार्यकाल-
सीहोर जिले के एसपी रहे दीपक कुमार शुक्ला का कार्यकाल भी बेहद शानदार रहा। दीपक कुमार शुक्ला वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने पुलिस सेवा में आने से पहले बीई, बीटेक तक पढ़ाई की। वे अक्टूबर-2024 से यहां पर पदस्थ थे। इस दौरान उन्होंने सीहोर जिले में कानून व्यवस्था को बेहतर किया। जनसुनवाई के माध्यम से पीड़ितों को न्याय दिलाया। सीहोर जिले में चल रहे बड़े-बड़े जुआं, सट्टों के अड्डों को भी बंद कराया। कई बड़े-बड़े अपराधों के खुलासे कराए तो वहीं अपराधियों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया। उनके कार्यकाल में सीहोर जिले में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिली।
अब दिखेगी जुगलबंदी-
सीहोर में पदस्थ हुईं एसपी सोनाक्षी सक्सेना के बाद अब जिले में महिला अधिकारियों के बीच में जुगलबंदी भी देखने को मिलेगी। सीहोर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भी महिला अधिकारी सुनीता रावत हैं। नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा पदस्थ हैं तो वहीं एसडीओपी सीहोर ग्रामीण के पद पर भी महिला अधिकारी पूजा शर्मा की तैनाती हैं। महिला थाना सीहोर की प्रभारी धनवंतरी ठाकुर हैं। इन ’शक्तियों’ के हाथों में अब सीहोर जिले की सुरक्षा का महत्वपूर्ण जिम्मा रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button