Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बंगाल की जीत पर बोले अरोरा- यह मोदी की गारंटी और राष्ट्रवाद की जीत, सीहोर में झालमुढ़ी बांटकर मना जश्न

सीहोर। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और चार दशक बाद राज्य में भगवा लहराने का उत्साह सीहोर में चरम पर दिखा। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे राष्ट्रवाद की सबसे बड़ी जीत करार दिया। उन्होंने कहा कि बंगाल के परिणामों ने साबित कर दिया है कि देश की जनता को सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा है और अब तुष्टीकरण की राजनीति का अंत निश्चित है।
जश्न के दौरान जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि बंगाल का रण जीतना भारतीय राजनीति के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह जीत उन लाखों कार्यकर्ताओं के बलिदान का सम्मान है जिन्होंने वर्षों तक बंगाल की धरती पर संघर्ष किया। अरोरा ने जीत का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व और गृहमंत्री अमित शाह की चाणक्य नीति को दिया।
विधायक सुदेश राय ने घुसपैठियों पर साधा निशाना
अटल बिहारी वाजपेयी चौराहे पर विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। विधायक राय ने कड़े शब्दों में कहा कि अब पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश से अवैध घुसपैठियों को बाहर निकालने का वक्त आ गया है। उन्होंने चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मेहनत की भी सराहना की।
नपाध्यक्ष का अनूठा झालमुढ़ी उत्सव
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने जीत के जश्न को बंगाल की संस्कृति से जोड़ते हुए नगर पालिका परिसर के पास झालमुढ़ी का वितरण किया। प्रिंस राठौर ने कहा कि मिठाई तो हर बार बांटी जाती है, लेकिन बंगाल की इस जीत का स्वाद चखने के लिए हमने वहां का प्रसिद्ध व्यंजन झालमुढ़ी लोगों को खिलाया है।
संगठन की एकजुटता और उत्साह
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, सुशील ताम्रकार, सुनील राय सहित बड़ी संख्या में पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते कार्यकर्ताओं ने जय श्री राम के नारों से पूरे शहर को गुंजायमान कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo priljubljene lokale, vendar takšni nasveti ne ustrezajo vsakomur. Pri izbiri restavracije je zato smiselno temo podrobneje preučiti. Iščeš recept za solato s šunko? Najpogostejša napaka je, da zelenjavo predolgo kuhamo, zato izgubi okus in hranila. Raje jo na hitro podušimo ter začinimo z zelišči in kančkom limone.