Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अंबेडकर उपवन में जल्द स्थापित होगी बाबा साहेब की भव्य प्रतिमा, नपा अध्यक्ष ने तैयारियों को लेकर दी जानकारी

सीहोर। नगर के प्रमुख स्थल अंबेडकर उपवन को एक नई पहचान मिलने जा रही है। यहां जल्द ही भारत रत्नए संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक भव्य और विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। नगर पालिका अध्यक्ष ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिमा स्थापना का उद्देश्य बाबा साहेब के संघर्षों, उनके विचारों और सामाजिक समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपना पूरा जीवन शोषितों, वंचितों और समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित कर दिया। उन्होंने हमें ऐसा संविधान दिया, जिसने हर भारतीय को सम्मान के साथ जीने और समान अधिकार प्राप्त करने की शक्ति दी।
उन्होंने कह कि अंबेडकर उपवन को केवल एक उद्यान नहीं, बल्कि एक प्रेरणास्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां स्थापित होने वाली बाबा साहेब की प्रतिमा युवाओं को उनके जीवन संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराएगी।
भाजपा सरकार बाबा साहेब के सपनों को कर रही साकार
नगर पालिका अध्यक्ष राठौर ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा से बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चल रही है। प्रधानमंत्री और प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में गरीब कल्याण, सामाजिक न्याय और हर वर्ग के उत्थान को प्राथमिकता दी जा रही है। समाज के हर तबके को विकास की मुख्यधारा से जोडऩा ही बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
जल्द होगा भव्य अनावरण समारोह
प्रतिमा स्थापना का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर के अनुसार कार्य पूर्ण होते ही एक भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न सामाजिक संगठन और बड़ी संख्या में आमजन बनेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद जहां एक ओर नगर के बुनियादी विकास के लिए प्रतिबद्ध है, वहीं दूसरी ओर महापुरुषों के सम्मान और उनकी विचारधारा को जीवित रखने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। बाबा साहेब की यह प्रतिमा आने वाली पीढिय़ों को शिक्षा, समानता और अखंड राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button