Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

स्कूल में दीवार फांदकर घुसा वीआईटी कॉलेज का सुरक्षाकर्मी, ताला तोड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीहोर। अमलाहा स्थित एक प्रतिष्ठित पब्लिक स्कूल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का एक मामला सामने आया है। स्कूल परिसर की बाउंड्री वॉल कूदकर अवैध रूप से अंदर घुसने और मुख्य गेट का ताला तोडऩे के आरोप में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भोपाल के रातीबड़ का रहने वाला है और कोठरी स्थित प्रसिद्ध वीआईटी कॉलेज में सुरक्षाकर्मी के पद पर कार्यरत है। स्कूल संचालक की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमलाहा पब्लिक स्कूल के संचालक दीपक जायसवाल 18 मई को दिल्ली यात्रा से वापस लौटे थे। स्कूल लौटने पर जब उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से संस्थान के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उनके होश उड़ गए। फुटेज में साफ दिखाई दिया कि 16 मई की शाम करीब 6.31 बजे एक युवक स्कूल की ऊंची बाउंड्री वॉल लांघकर अत्यंत संदिग्ध अवस्था में अंदर दाखिल हुआ। वह काफी देर तक सूने स्कूल परिसर में घूमता रहा और फिर मुख्य गेट के छोटे फाटक का ताला तोडक़र अपनी स्कूटी लेकर वहां से फरार हो गया।
सुबह बिना अनुमति खड़ी की थी स्कूटी
मामले की तह में जाने पर पता चला कि घटना वाले दिन यानी 16 मई की सुबह करीब 11 बजे ही यह युवक बिना अनुमति के स्कूल परिसर के भीतर अपनी स्कूटी खड़ी करके चुपचाप कहीं चला गया था। इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे स्कूल का सुरक्षा गार्ड विनोद वर्मा मुख्य गेट के छोटे फाटक पर ताला लगाकर पास ही में चाय पीने गया था। जब गार्ड कुछ देर बाद वापस लौटा तो उसे फाटक का ताला टूटा हुआ मिला था, जिसकी जानकारी प्रबंधन को दी गई थी।
बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की थी नीयत
सीसीटीवी फुटेज के पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर स्कूल संचालक दीपक जायसवाल ने अपने स्तर पर भी युवक की तलाश की, जिसमें उसकी पहचान वीआईटी कॉलेज के गार्ड विकास मारण के रूप में हुई। फरियादी स्कूल संचालक ने पुलिस को बताया कि आरोपी विकास किसी बेहद दुर्भावनापूर्ण नीयत से स्कूल परिसर की रेकी कर रहा था। उनका आरोप है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक घटना या वारदात को अंजाम देने के इरादे से ही अवैध रूप से दीवार फांदकर अंदर घुसा था।
सीसीटीवी फुुटेज को साक्ष्य बनाकर पुलिस कर रही पूछताछ
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अमलाहा पुलिस चौकी ने तत्काल एक्शन लिया। स्कूल संचालक की लिखित शिकायत और सीसीटीवी फुटेज को मुख्य साक्ष्य बनाते हुए पुलिस ने आरोपी विकास मारण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ कर रही है कि आखिर खुद एक बड़े संस्थान वीआईटी का सुरक्षाकर्मी होने के बावजूद उसने इस स्कूल में इस तरह ताला तोडक़र और दीवार कूदकर घुसने की हिमाकत क्यों की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Mnogi ne vedo, da lahko že pečena zelenjava postane osnova za nasiten in okusen obrok. Razmerje med sestavinami in način priprave je vredno podrobneje raziskati. Ko doma pripravimo hrustljav krompir po francosko Med kuhanjem in pečenjem se pogosto odločamo med hitrostjo in izrazitejšim okusom. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči lahko pripravimo uravnotežen obrok brez odvečnih maščob.