Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

देवास बॉर्डर पर रात 2 बजे लावारिस ट्रक से 62 लाख की बीयर जब्त, रायसेन की श्सोम डिस्टिलरी से जुड़ा कनेक्शन

सीहोर। जिले में नशा उन्मूलन और अवैध शराब के परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत जावर थाना पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए भोपाल-इंदौर हाईवे पर लावारिस हालत में खड़े ट्रक से करीब 62 लाख 11 हजार रुपये कीमत की अवैध बीयर जब्त की है। इस पूरे मामले के तार रायसेन स्थित सोम डिस्टिलरी और ट्रांसपोर्टर से जुड़ रहे हैं, जिसे लेकर पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
जावर थाना प्रभारी हेमंत पांडेय ने बताया कि रविवार रात करीब 2 बजे पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि भोपाल-इंदौर हाईवे पर जिला सरहद के पास दौलतपुर घाटी देवास बॉर्डर पर एक ट्रक संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है। सूचना मिलते ही जावर पुलिस की टीम बिना वक्त गंवाए रात में ही मौके पर पहुंची। हाईवे किनारे एक निर्माणाधीन चद्दर शेड के सामने ट्रक खड़ा हुआ था। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी ड्राइवर ट्रक को मौके पर ही चालू हालत में छोडक़र अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
तलाशी में मिलीं 47 हजार से अधिक बीयर केन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं आष्टा एसडीओपी दामोदर गुप्ता के मार्गदर्शन में जब जावर पुलिस टीम ने ट्रक की विधिवत तलाशी ली तो अधिकारियों की आंखें खुली की खुली रह गईं। ट्रक के भीतर पावरकूल ब्रांड की बीयर की कुल 1991 पेटियां ठसाठस भरी हुई थीं। इन पेटियों में कुल 47,784 बीयर की केन मौजूद थीं, जिनकी कुल मात्रा 23,892 लीटर मापी गई है। ट्रक में शराब परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज या बिल्टी नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने 62,11,920 रुपये कीमत की बियर और ट्रक को विधिवत जब्त कर लिया।
रायसेन की सोम डिस्टिलरी से निकला माल
थाना प्रभारी हेमंत पांडेय ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शुरुआती जांच और कडय़िों को जोडऩे पर यह साफ हुआ है कि अवैध रूप से ले जाई जा रही बीयर का यह भारी-भरकम माल रायसेन स्थित सोम डिस्टिलरी से बाहर निकला है। इस गंभीर लापरवाही और अवैध परिवहन को लेकर जावर पुलिस सोम डिस्टिलरी प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब करेगी। इसके साथ ही जब्त ट्रक का मालिक और ट्रांसपोर्टर इंदौर का रहने वाला है। पुलिस ने इंदौर के संबंधित ट्रांसपोर्टर और वाहन मालिक को भी पूछताछ के लिए तलब किया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि रायसेन की डिस्टिलरी से बिना कागजात के इतनी बड़ी खेप इंदौर या अन्य किस शहर के लिए और किसके इशारे पर भेजी जा रही थी।
सराहनीय भूमिका
देर रात किए गए इस बड़े ऑपरेशन और आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी हेमंत पांडेय, उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, बीरमलाल वर्मा, प्रधान आरक्षक सुनील वर्मा, तेजभान सिंह, जस्सुलाल सोलंकी, महिला आरक्षक हीरामणि परमार और जावर थाने के आरक्षकों व सैनिकों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Med pečenjem in kuhanjem na pari je razlika večja, kot se zdi: prvi način pričara hrustljavost, drugi pa ohrani več svežine. To temo je vredno podrobneje raziskati. Kako ohraniti vitamine brokolija? po nasvetu znancev skuhaj jabolčno marmelado Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro vidimo, da za okusen in zdrav obrok ne potrebujemo veliko. Nekaj sveže zelenjave, stročnic in zelišč se lahko spremeni v preprosto kosilo, ki nas prijetno nasiti.