Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एसपी और जिपं. सीईओ ने सुनीं 103 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

सीहोर। आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय और कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को अधिकारियों ने बेहद संवेदनशीलता के साथ सुना। दोनों ही जगह कुल 103 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित जनसुनवाई में एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए 31 शिकायतकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने एक-एक कर सभी आवेदकों की शिकायतों को विस्तार से सुना। मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्रीमती सक्सेना ने संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

कलेक्ट्रेट: जिला पंचायत सीईओ ने सुने 72 मामले
दूसरी ओर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने आमजन की सुध ली। यहां जिलेभर से आए 72 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन सौंपे। सीईओ सीईओ यादव ने आवेदनों को दर्ज करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तय समय-सीमा में इनका निराकरण करने के लिए पाबंद किया।
इन समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई हुई। इसमें मुख्य रूप से भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ़ व रास्ते का विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता और मुआवजे से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्ट्रेट में आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान संयुक्त कलेक्टर वंदना राजपूत, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button