Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आरामदायक कुर्सी पर बिठाकर एसपी ने सुनी जनता की फरियाद

सीहोर। आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास जगाने के उद्देश्य से मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने एक संवेदनशील पहल करते हुए दूर दराज से आए शिकायतकर्ताओं को अपने सामने आरामदायक कुर्सी पर बिठाया और उनसे सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
प्रत्येक मंगलवार को होने वाली नियमित जनसुनवाई के क्रम में आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे थे। एसपी श्रीमती सक्सेना ने औपचारिकता से परे हटकर हर एक आवेदक से आमने-सामने चर्चा की। उन्होंने न केवल आवेदन लिए, बल्कि शिकायतों की पृष्ठभूमि और अब तक हुई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी ली। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अन्य पुलिस संबंधी मामलों से जुड़ी शिकायतें पेश कीं।
19 शिकायतों पर प्राथमिकता से एक्शन के निर्देश
जनसुनवाई में कुल 19 शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने मौके पर ही संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को फोन पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए और तय समय सीमा के भीतर पीडि़त को न्याय दिलाया जाए।
पुलिस और जनता के बीच बढ़ेगा तालमेल
जनसुनवाई के दौरान एसपी का मानवीय दृष्टिकोण भी देखने को मिला। शिकायतकर्ताओं को सम्मानपूर्वक बिठाकर बात सुनने की इस पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना की। अधिकारियों का मानना है कि इस तरह के सीधे संवाद से न केवल लंबित मामलों का निपटारा तेजी से होता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच का फासला भी कम होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Znanci pogosto svetujejo priljubljene lokale, vendar takšni nasveti ne ustrezajo vsakomur. Pri izbiri restavracije je zato smiselno temo podrobneje preučiti. Iščeš recept za solato s šunko? Najpogostejša napaka je, da zelenjavo predolgo kuhamo, zato izgubi okus in hranila. Raje jo na hitro podušimo ter začinimo z zelišči in kančkom limone.