Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी-रेहटी में खनिज, राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, दो जेसीबी जप्त

सीहोर। नर्मदा तट और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अवैध उत्खनन और खनिजों के अवैध परिवहन में लिप्त माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने अपना शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर बालागुरू के. के सख्त निर्देशों के बाद खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग के संयुक्त जांच दल ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार को बुधनी और रेहटी क्षेत्र के अंतर्गत रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल दो जेसीबी मशीनों को जप्त किया गया है।
जानकारी के अनुसार जिले की बुधनी, रेहटी और इछावर तहसील के अंतर्गत लगातार मिल रही अवैध खनिज गतिविधियों और ओवरलोडिंग की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन द्वारा यह विशेष संयुक्त अभियान शुरू किया गया है। रविवार को खनिज विभाग के अधिकारियों, राजस्व अमले और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने तीनों ही तहसीलों के विभिन्न संवेदनशील ग्रामीण मार्गों, नर्मदा तटीय इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रेत और अन्य खनिजों से भरे वाहनों के दस्तावेजों और रॉयल्टी पर्चियों की बारीकी से जांच की गई।
दो जेसीबी पकड़ाई, थाने के सुपुर्द –
चेकिंग अभियान के दौरान संयुक्त जांच दल ने जब रेहटी क्षेत्र के नहलाई नर्मदा घाट पर दबिश दी तो वहां रेत के अवैध उत्खनन में लगी 2 जेसीबी मशीनें जप्त की है। इसके बाद दोनों ही मशीनों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए रेहटी थाना पुलिस की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया गया है।
दर्ज हुआ केस, वसूला जाएगा भारी जुर्माना
बुधनी-रेहटी क्षेत्र में जब्त किए गए इन दोनों जेसीबी मशीनों के मालिकों के खिलाफ मध्य प्रदेश खनिज नियमों एवं अन्य संबंधित वैधानिक प्रावधानों के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। आगामी प्रक्रिया के तहत इन वाहनों पर नियमों का उल्लंघन करने और अवैध रूप से प्राकृतिक संपदा की चोरी करने के आरोप में जुर्माना राशि वसूल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranilnostjo. To temo je vredno podrobneje raziskati. Iščeš recept za Jajčevci presenetijo Tako kot lahko zelenjavo spečemo v pečici ali pripravimo na pari, tudi pri vsakdanjih obrokih šteje preprostost: sveže sestavine in malo začimb ustvarijo okusen, lahek krožnik.