Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

मुहिम रंग लाई… अब किसान भरवा सकेंगे प्लास्टिक केनों में 50 लीटर तक डीजल, कलेक्टर ने दिया आदेश

- सीहोर हलचल ने प्रमुखता से उठाया था किसानों को डीजल नहीं मिलने का मुद्दा

सीहोर। सरकार के एक नियम ने कारण परेशान हो रहे किसानों को अब राहत मिली है। दरअसल सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन

जारी किया गया था, जिसमें पीईएसओ (पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सैफ्टी आर्गेनाइजेशन) द्वारा अनुमोदित कंटेनर या कैन में ही डीजल, पेट्रोल देने का नियम तय किया गया था। ऐसे में किसानों को पेट्रोल पंपों पर डीजल नहीं मिल रहा था, लेकिन अब उनकी परेशानी को दूर करते हुए कलेक्टर सीहोर बालागुरू के. ने आदेश जारी किए हैं, जिसमें पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे किसानों को उनकी प्लास्टिक केनों में 50 लीटर तक डीजल दें। कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि डीजल का विक्रय शासन के आदेश, सुरक्षा एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाए। इसके साथ ही विक्रय अभिलेख भी संधारित रखे जाएं। कलेक्टर द्वारा दिए गए आदेश में कहा गया है कि निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर पंप संचालक के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी। आदेश तत्काल से प्रभावशील भी किया गया है।
किसानी सीजन, लगे थे ब्लैकमेलिंग के आरोप-
मानसून सर पर है और किसान सोयाबीन, धान, मक्का, बारिश के मूंग सहित अन्य फसलों की बोवनी की तैयारियों में लगे हुए हैं। वे दिन-रात अपने खेतों को तैयार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें पर्याप्त डीजल ही नहीं मिल पा रहा था। पेट्रोल पंपों पर एक-एक, दो-दो हजार का डीजल दिया जा रहा था। इससे किसानों का काम नहीं चल रहा था। किसानों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया था। साथ ही उन्होंने आरोप भी लगाया था कि पेट्रोल पंपों पर डीजल की ब्लैकमेलिंग हो रही है। किसानों को पर्याप्त डीजल नहीं दिया जा रहा है, जबकि सड़कों पर दौड़ रहे डंपरों सहित अन्य वाहनों को भरपूर डीजल मिल रहा है। किसानों ने धरना-प्रदर्शन की भी चेतावनी दी थी।
इधर ब्लैक में बेचा जा रहा था डीजल, 2640 किलोग्राम हुआ जब्त-
सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र में अवैध रूप से डीजल भंडारण के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई की है। भैरूंदा एसडीएम सुधीर कुशवाहा के निर्देश पर ग्राम छीपानेर में घर पर अवैध रूप से डीजल रखे होने की सूचना मिलने पर जांच की गई। नायब तहसीलदार आरती सोलंकी ने राजस्व निरीक्षक गोपालपुर एवं खाद्य विभाग की टीम के साथ शिवम गंधवाने पिता रामचंदर गंधवाने के घर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान घर में 12 टंकियों में डीजल भरा हुआ मिला। प्रत्येक टंकी में लगभग 220 किलोग्राम डीजल के हिसाब से कुल 2640 किलोग्राम डीजल का अवैध भण्डारण पाया गया। पूछताछ में शिवम गंधवाने ने बताया कि यह डीजल ग्राहकों को विक्रय करने के उद्देश्य से सीहोर स्थित ग्रिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से लिया गया था। प्रशासन द्वारा अवैध रूप से भंडारित डीजल जब्त कर छीपानेर किसान सेवा केन्द्र की सुपुर्दगी में दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto perché alcuni blog personali conquistano lettori fedeli? L'esperienza insegna che voce autentica e costanza contano più della perfezione: vale la pena approfondire il tema. anche i semi più economici la condensa sulle finestre si può evitare In primavera, un blog personale può diventare più chiaro e utile: bastano temi coerenti, aggiornamenti regolari e una voce riconoscibile per costruire fiducia.