Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपी पुलिस में फिर शुरू होगी उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की सीधी भर्ती, हर साल भरे जाएंगे 60 पद

सीहोर। मध्य प्रदेश के प्रतिभावान खिलाडिय़ों के लिए एक बड़ी और खुशखबरी वाली खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर राज्य में साल 2021 के बाद एक बार फिर उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की पुलिस में सीधी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। खिलाडिय़ों को सम्मानजनक रोजगार देने और खेल के प्रति उनका हौसला बढ़ाने के लिए गृह विभाग ने मध्यप्रदेश पुलिस (उत्कृष्ट खिलाडिय़ों की नियुक्ति) नियम 2021 में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इस संशोधित नियम की आधिकारिक अधिसूचना 15 जून 2026 को शासकीय राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है।
नए नियमों के अनुसार अब खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया किसी एक साल तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह हर साल नियमित रूप से आयोजित की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की चयन एवं भर्ती शाखा द्वारा प्रतिवर्ष कुल 60 पदों पर वैकेंसी निकाली जाएंगी। इनमें….
उप निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर): 10 पद
आरक्षक (कांस्टेबल): 50 पद
परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से मिलेगी पूरी छूट
खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन देने के लिए इस बार चयन प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बनाया गया है।
लिखित और शारीरिक परीक्षा से मुक्ति: उत्कृष्ट खिलाडिय़ों को पुलिस भर्ती के लिए होने वाली पारंपरिक लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षण देने की जरूरत नहीं होगी।
शैक्षणिक और शारीरिक मापदंड में छूट: खिलाडिय़ों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मापदंड में भी पूरी छूट दी जाएगी।
सामान्य श्रेणी में भर्ती: ये सभी नियुक्तियां अनारक्षित श्रेणी के अंतर्गत की जाएंगी।
ओलंपिक खेलों को प्राथमिकता: खेल कोटे में केवल उन्हीं खेल विधाओं को शामिल किया जाएगा, जो पिछले तीन ओलंपिक खेलों का हिस्सा रही हैं।
समान अंक होने पर नियम: यदि दो खिलाडिय़ों के मेरिट अंक बराबर होते हैं तो सीनियरिटी का फैसला उनके द्वारा खेले गए खेलों एशियाई खेल, विश्व कप आदि की प्राथमिकता और खिलाड़ी की उम्र के आधार पर किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button