Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी पुलिस ने की अवैध शराब से भरी कार जब्त, मामला दर्ज

सीहोर। जिले में अवैध शराब सहित अन्य अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में जिले की बुधनी थाना पुलिस ने भी अवैध शराब पर कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध शराब की पेटियां जप्त की है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के निर्देशन एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में अवैध शराब के विक्रय और परिवहन की रोकथाम थाना बुधनी में बड़ी कार्रवाई की गई है। बुधनी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 584 क्वार्टर देशी प्लेन शराब एवं एक कार जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार 18 जून 2026 को सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि निर्माणाधीन हाईवे स्थित विहान फैक्ट्री के पास जर्रापुर रोड पर एक सफेद रंग की होंडाई एक्सेंट कार खड़ी है, जिसमें अवैध शराब रखी हुई है। सूचना की तस्दीक एवं मौके पर पहुंचकर की गई कार्रवाई के दौरान उक्त वाहन की डिक्की से 12 पेटी देशी प्लेन शराब बरामद हुई। कुल 584 क्वार्टर (प्रत्येक 180 एमएल) देशी प्लेन मदिरा, कुल मात्रा 105.12 लीटर एवं अनुमानित कीमत 43,800 रुपए पाई गई। मौके से सफेद रंग की होंडाई एक्सेंट कार भी जब्त की गई। जप्तशुदा शराब एवं वाहन को विधिवत कब्जे में लेकर थाना बुधनी में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256/26 धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान एवं मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संदीप जाट, उप निरीक्षक राजेश मालवीय सहित अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti sei mai chiesto perché alcuni blog personali conquistano lettori fedeli? L'esperienza insegna che voce autentica e costanza contano più della perfezione: vale la pena approfondire il tema. anche i semi più economici la condensa sulle finestre si può evitare In primavera, un blog personale può diventare più chiaro e utile: bastano temi coerenti, aggiornamenti regolari e una voce riconoscibile per costruire fiducia.