Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी थाने में पुलिस बल की कमी से बढ़ रहे अपराध, इधर सटोरी-जुआरियों पर कार्रवाई

नहीं थम रही चोरी, मारपीट की घटनाएं, कम स्टाफ के बावजूद भी हो रही कार्रवाई

रेहटी। सीहोर जिले का रेहटी थाना करीब 125 गांवों से जुड़ा हुआ है, लेकिन इन 125 गांवों की सुरक्षा का जिम्मा महज कुछ पुलिसकर्मियों के हाथों में है। दरअसल रेहटी थाने में स्टाफ की कमी लंबे समय से बनी हुई है। यहां पर तैनात स्टाफ का तबादला होने के बाद नए स्टाफ की आमद नहीं होने से स्थिति गंभीर है। यही कारण है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। रेहटी थाना क्षेत्र में जुआ, सट्टे का कारोबार बड़े स्तर पर संचालित है तो वहीं चोरी की वारदात भी लगातार हो रही है। हालांकि कम स्टाफ के बावजूद भी रेहटी थाना पुलिस अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई कर रही है। गत दिवस भी रेहटी थाना पुलिस ने सटोरी एवं जुआरियों पर भी कार्रवाई की है एवं उनके पास से नगदी सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु दिए गए निर्देश के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे एवं सट्टा लिखने वाले आरोपियों को पकड़ा है।
सूचना पर पहुंची पुलिस –
दिनांक 24 जून को आरोपी पंकज माहेश्वरी पिता दिनेश माहेश्वरी उम्र 28 साल निवासी पानगुराडिया थाना रेहटी जिला सीहोर को अवैध सट्टा अंक लिखकर धन अर्जित करते पाया गया। उसके कब्जे से एक सट्टा अंक लिखी पर्ची व 1520 रुपए नगद जप्त किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 352/26 धारा 4(क) सट्टा एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी सट्टा अधिनियम के अपराध होना पाया गया, इसलिए आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार सुरेश मालवीय पिता प्रहलाद उम्र 65 साल निवासी वार्ड 3 आवास कालोनी रेहटी, जितेन्द्र सेन पिता नेमीचंद सेन उम्र 38 साल निवासी वार्ड 3 आवास कालोनी रेहटी, रमेशचंद चन्द्रवंशी पिता धूल सिंह चन्द्रवंशी उम्र 49 साल निवासी वार्ड 5 लागा मोहल्ला रेहटी, महेन्द्र सिंह चौहान पिता स्व. रामनारायण उम्र 43 साल निवासी वार्ड 3 रेहटी, सुमित माहेश्वरी पिता मोहनलाल उम्र 28 साल निवासी वार्ड 6 रेहटी, अनार सिंह शिकारी पिता रूपसिंह शिकारी उम्र 57 साल निवासी वार्ड 14 पटेल कालोनी रेहटी के द्वारा ताश पत्ते से हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेलकर अवैध रूप से धन अर्जित करते पाए जाने पर आरोपियों से ताश के पत्ते एवं नगदी 8500 रुपए जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 351/26 धारा 13 जुआ एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि महेशसिंह धुर्वे, सुरेश मालवीय, योगेश कटारे, विकास नागर, अभिषेक की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Les conseils des proches ne donnent pas toujours le résultat espéré en cuisine : un ingrédient manque, une cuisson varie ou les proportions dérapent. Pour réussir des recettes de restaurant ou de café, le sujet mérite d'être approfondi. comment récupérer une confiture brûlée Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut ajuster les quantités et respecter chaque temps de préparation.