धर्म

28 जून 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : आज का दिन थोड़ी उलझनों और सीमित सोच वाला रह सकता है। पारिवारिक फैसलों में दुविधा की स्थिति बन सकती है। गृहिणियों को निर्णय लेते समय अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। घर के बड़ों से किसी मुद्दे पर मतभेद होने की आशंका है। आर्थिक स्थिति में थोड़ा ठहराव आ सकता है, लेकिन हालात जल्दी सुधरेंगे।

वृष राशि : नए व्यावसायिक संबंध बनेंगे, जो लाभदायक भी रहेंगे। प्रोडक्शन के साथ उसकी गुणवत्ता पर भी ध्यान दें। विस्तार से जुड़ी योजनाओं पर गंभीरता से काम करें। नौकरी में अपना लक्ष्य आसानी से हासिल कर लेंगे और उच्च अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलता रहेगा।

मिथुन राशि : आप किसी विशेष संस्था से जुड़े हैं, तो आज उससे जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें। इससे आपको आत्मिक सुकून मिलेगा और मान-सम्मान भी बढ़ेगा। युवा अपने भविष्य को लेकर सजग रहें। समय सकारात्मक बदलाव ला रहा है, इसका अच्छा इस्तेमाल करें।

कर्क राशि : ऑफिस में आपके पुराने विचारों को फिर से महत्व मिल सकता है। किसी पूर्व सहकर्मी की मदद मिलेगी, जो आपकी सफलता के रास्ते खोल सकती है। दफ्तर का माहौल सहयोग और तालमेल से भरा रहेगा। अपना काम पूरी लगन से करें, क्योंकि आज मेहनत के साथ भावनाएं भी काम आएंगी।

सिंह राशि : कोई घटना आपको थोड़ी निराशा दे सकती है, लेकिन यही बदलाव आगे चलकर तरक्की के नए रास्ते भी बना सकता है। गृहिणियां अचानक बढ़े हुए काम की वजह से तनाव में आ सकती हैं, लेकिन समझदारी से सब कंट्रोल हो जाएगा। किसी काम में अड़चन आ सकती है, लेकिन जल्द ही उसकी असली वजह भी समझ आ जाएगी। इन बदलावों से डरने के बजाय कुछ नया सीखें।

कन्या राशि : ऑफिस में किसी रिपोर्ट या काम में गलती होने की नौबत आ सकती है। सीनियर्स और बॉस की बातों को अनदेखा न करें और ध्यान से सुनें। आज जो मुश्किलें दिख रही हैं, वे ही भविष्य की सफलता का रास्ता तय करेंगी। अपने अहंकार को किनारे रखकर शांत रहें। कार्यक्षेत्र के इस संकट से आपको आपका धैर्य और स्थिरता ही बाहर निकालेंगे।

तुला राशि : व्यावसायिक क्षेत्र में कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। कुछ खास बदलाव करने की भी जरूरत है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, किसी प्रकार की फूट पड़ सकती है। ऑफिस के कामों में अपना उचित योगदान बनाए रखें।

वृश्चिक राशि : दिन बोझ वाला रहेगा। रिश्तों, घर और कामकाज का एक साथ दबाव आपको मानसिक रूप से थका सकता है। हर काम खुद ही करने की आदत गृहिणियों का तनाव और बढ़ा देगी। परिवार से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा, लेकिन आपकी लगन सब कुछ संतुलित कर लेगी। खुद को शांति दें और काम का बोझ थोड़ा कम करें।

धनु राशि : स्थिति अनुकूल है। अपनी मेहनत और विश्वास से आप तमाम तरह की परेशानियों से राहत पा लेंगे। विद्यार्थी अपना काम समय पर और अच्छे तरीके से पूरा करेंगे। एक बार जो मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे।

मकर राशि : दिन आत्मविश्वास वाला साबित होगा। परिवार में आनंद और हर्षोल्लास का माहौल रहेगा। गृहिणियां घर की खुशियों और व्यवस्था दोनों में अच्छा तालमेल बिठाने में सफल रहेंगी। चारों तरफ से चमकने के मौके हैं और कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। आपकी मुस्कुराहट ही आज आपका सबसे बड़ा आभूषण बनेगी और दिन आनंदमय रहेगा।

कुंभ राशि : निर्णय लेने और कुछ नया शुरू करने की स्थिति बनेगी। कम्युनिकेशन या लॉ फील्ड से जुड़े लोग अपनी दलीलों और बातों से सभी को प्रभावित करेंगे। आपकी बुद्धिमानी और स्पष्टता ही आपको सफलता दिलाएगी। अपने हर निर्णय में पूरा आत्मविश्वास रखें।

मीन राशि : कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी और आपसी विचारों का आदान-प्रदान अच्छा रहेगा। नई जानकारियां भी मिलेंगी। भाइयों के साथ अच्छे संबंध आपके लिए हर तरह से तरक्की देने वाले रहेंगे। सिर्फ संवादों में उलझने के बजाय बातों को सुलझाने की कोशिश करें।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button