Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकसीहोर

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जसपाल सिंह अरोरा का हुआ स्वागत, दी बधाई

सीहोर। वरिष्ठ भाजपा नेता, सीहोर जिला पंचायत एवं सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व हाल ही में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए जसपाल सिंह अरोरा का भाजपा सीहोर ग्रामीण मंडल द्वारा भव्य स्वागत, सत्कार किया गया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नीरज परमार के नेतृत्व में स्थानीय चैपाल सागर चैराहा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया तो वहीं नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई, शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर श्री अरोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करूंगा। साथ ही आगामी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत से जीत हो, इसके लिए हम सभी को मिलकर मैदान में उतरना है एवं पार्टी के लिए कार्य करना है। श्री अरोरा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यहां पर कार्यकर्ताओं को उनके काम का सम्मान भी मिलता है। भाजपा ही वह पार्टी है, जिसमें एक चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है तो वहीं एक किसान पुत्र मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं के काम का सम्मान किया जाता है। हम सभी को मिलकर पार्टी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। इस मौके पर श्री अरोरा ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button