Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे बुधनी, हुआ आत्मीय स्वागत

बुधनी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को बैतूल प्रवास से लौटते समय बुधनी पहुंचे। ट्राइडेंट कंपनी स्थित हेलीपैड पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, सांसद दर्शन सिंह चैधरी, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत सहित सीहोर एवं नर्मदापुरम जिले के प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। हेलीपैड से नर्मदापुरम के लिए रवाना होते समय मुख्यमंत्री का बुधनी नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा मंडल पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने वाहन से ही हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम पहुंचे, जहां उन्होंने पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी के पुत्र के विवाह समारोह में सहभागिता की। मुख्यमंत्री ने नवविवाहित दंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की कामना की। विवाह समारोह में विधायक ठाकुरदास नागवंशी, क्षेत्रीय सांसद, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बुधनी एवं नर्मदापुरम में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un restaurant semble souvent improviser ses plats avec aisance. En réalité, chaque recette repose sur des choix précis, qu'il vaut la peine d'examiner de plus près. Pourquoi mon café turc devient-il trop Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours, surtout en cuisine. Pour réussir une recette de restaurant ou de café, mieux vaut goûter au fur et à mesure et ajuster les saveurs avec patience.