Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भ्रष्टाचार के खिलाफ साइकिल पर निकले जीतू पटवारी, सीहोर के चिंतामन गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना

सीहोर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी रविवार सुबह करीब 9.50 बजे साइकिल चलाते हुए सीहोर पहुंचे। जनता से सीधा संवाद करने के उद्देश्य से शुरू की गई इस साइकिल यात्रा का सीहोर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती और शहर अध्यक्ष घनश्याम यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटवारी का स्वागत किया और उनके समर्थन में नारेबाजी की।
सीहोर आगमन के बाद जीतू पटवारी सीधे प्रसिद्ध प्राचीन चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पटवारी ने भगवान गणेश से मध्य प्रदेश की खुशहाली, तरक्की और जनता की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
अलीबाबा चाली चोर की तरह काम कर रही सरकार
मंदिर में दर्शन करने के बाद जीतू पटवारी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि इस समय मध्य प्रदेश में अद्भुत और अकल्पनीय भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान व्यवस्था अलीबाबा चालीस चोर की तरह काम कर रही है, जहां चारों तरफ सिर्फ लूट मची है।
अयोध्या और महाकाल लोक के मुद्दों पर उठाए सवाल
पटवारी ने अयोध्या में जमीन घोटालों और उज्जैन के महाकाल लोक निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए कहा कि इन गंभीर मामलों पर मुख्यमंत्री पूरी तरह मौन साधे हुए हैं। उन्होंने अयोध्या में चढ़ावा चोरी की घटना को खुला भ्रष्टाचार करार दिया और कहा कि धार्मिक स्थलों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।
14 और 15 तारीख को कांग्रेस का क्रांतिकारी अभियान
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के भविष्य के विजन को लेकर एक बड़े अभियान की घोषणा की। उन्होंने बताया कि आगामी 14 और 15 तारीख को कांग्रेस श्नई सोच और क्रांतिकारी विचार के साथ पूरे मध्य प्रदेश में जनता के बीच जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के हर बच्चे के लिए सुरक्षित शिक्षा और शिक्षा की गारंटी सुनिश्चित करना है।
दतिया में भाजपा के खिलाफ भारी आक्रोश
दतिया दौरे को लेकर पटवारी ने दावा किया कि वहाँ की जनता में भाजपा शासन के खिलाफ भारी आक्रोश है। लोग अब इस कुशासन से तंग आ चुके हैं और बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में दतिया से कांग्रेस शत प्रतिशत ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button