Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

डीईओ ने किया सांदीपनि स्कूल रेहटी का औचक निरीक्षण, जताई नाराजगी, दिखाई सख्ती

- शुभारंभ की है तैयारी, लेकिन अभी नहीं हुआ पूरा काम, पार्शली किया हैंडओव्हर, लेकिन नहीं दिया कम्पलीशन सर्टिफिकेट

सीहोर। जिले के शासकीय सांदीपनि स्कूलों की मुख्य निर्माण एजेंसी मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. (एमपीबीडीसी) एवं निर्माण ठेकेदार वीवीसी की लापरवाही के बाद जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा एवं बुधनी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शशि सिंह शुक्रवार को रेहटी पहुंची। यहां उन्होंने शासकीय सांदीपनि स्कूल का निरीक्षण किया एवं स्थिति पर नाराजगी भी जताई। इस दौरान वे सख्त भी नजर आईं। दरअसल एक तरफ जहां सीहोर के शासकीय मनुबेन सांदीपनि स्कूल के शुभारंभ की तैयारियां चल रही हैं। उसी के साथ में रेहटी के शासकीय सांदीपनि स्कूल का भी शुभारंभ करवाने की तैयारी है, लेकिन अब तक स्कूल का निर्माण कार्य ही पूरा नहीं हुआ है। निर्माण एजेंसी एमपीबीडीसी एवं स्कूल का निर्माण कर रही वीवीसी कंपनी द्वारा पार्शली हैंडओव्हर तो दे दिया गया है, लेकिन अब तक कम्पलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। ऐसे में अभी स्कूल का औपचारिक शुभारंभ भी होने की स्थिति में नहीं है।
छत से टपका बारिश का पानी, दीवारों में दरार-
दरअसल पिछले दिनों तेज बारिश के कारण जहां स्कूल में पानी भरा गया, वहीं छत से भी पानी टपकता रहा। दीवारों पर भी जगह-जगह दरारें आ गईं हैं। बिजली फिटिंग एवं बोर्ड भी कई जगह टूट-फूट गए हैं। ऐसे में निर्माण एजेंसी एवं ठेकेदार के काम पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्कूल के कमरों में भी बारिश का पानी भरा गया था। इसके कारण बच्चों को भी पानी में ही बैठना पड़ा।
ये बोले जिम्मेदार-
जिला शिक्षा अधिकारी शीलू शर्मा ने बताया कि शासकीय सांदीपनि स्कूल रेहटी का निरीक्षण किया है। अभी वहां पर निर्माण कार्य अधूरा है। पार्शली हैंडओव्हर लिया है, लेकिन अभी शुभारंभ कराने की स्थिति में नहीं हैं। निर्देश दिए गए हैं कि बिल्डिंग का कार्य पूरा होने के बाद एक बार फिर से उसका निरीक्षण करेंगे उसके बाद ही हैंडओव्हर लेकर उसका शुभारंभ कराया जाएगा।
मध्यप्रदेश बिल्डिंग डेवलपमेंट कारपोरेशन लि. के मैनेजर मोहित जाटव ने बताया कि बिल्डिंग का कार्य पूरा हो चुका है। बिल्डिंग की डिजाइन ही ऐसी थी कि खुला हिस्सा होने के कारण बारिश का पानी कमरों में घुसा था। सीलन जैसी कोई स्थिति नहीं है। बिल्डिंग का निर्माण कार्य डीपीआर की डिजाइन के हिसाब से ही हुआ है। पार्शली हैंडओव्हर दे दिया गया है। जो कमियां रह गईं हैं उन्हें भी पूरा कराया जाएगा।
स्कूल के प्रभारी प्राचार्य महेश कुमार ने बताया कि जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्कूल का निरीक्षण किया है। उन्हें स्थिति से अवगत कराया गया है। जो दिशा-निर्देश दिए गए हैं उन्हें पूरा कराकर ही हैंडओव्हर लेंगे। अभी पार्शली हैंडओव्हर ले लिया है, लेकिन कम्पलीशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है। काम पूरा होने के बाद ही स्कूल भवन का औपचारिक शुभारंभ कराया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna sprememba, kot je nekaj svežih zelišč, lahko preprost jedilnik prijetno popestri. Kako združiti okus in koristi, je vredno podrobneje raziskati. Počasni obroki namesto Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo ogljikove hidrate, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati uravnotežen recept z veliko zelenjave in dobrim okusom.