Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर में नीट पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का हल्ला बोल, पैदल मार्च निकालकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर। जिला मुख्यालय पर शनिवार को अखिल भारतीय क्रांतिकारी संगठन के नेतृत्व में युवाओं और छात्रों ने पेपर लीक और धांधली के विरोध में उग्र प्रदर्शन किया। नगर के बाल बिहार मैदान में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए छात्रों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्टर को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाल ही में नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में नाराजगी जताई। छात्रों का कहना है कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली से युवाओं का भविष्य अंधकार में जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दिल्ली में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे विद्यार्थियों पर हुई पुलिसिया बर्बरता की कड़ी निंदा की।
आर्थिक मदद की मांग
छात्रों ने अपनी प्रमुख मांगों को सामने रखते हुए कहा कि पेपर लीक और परीक्षाओं में हो रही गड़बडिय़ों से निराश होकर आत्महत्या करने वाले प्रतिभावान छात्रों के परिवारों को सरकार द्वारा तुरंत उचित आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।
बाल बिहार मैदान से कलेक्ट्रेट तक निकला पैदल मार्च
बाल बिहार मैदान में नारेबाजी और सभा के बाद युवाओं का हुजूम पैदल मार्च के रूप में शहर की प्रमुख सडक़ों से होता हुआ कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। हाथों में तख्तियां लिए छात्र पूरी राह नारेबाजी करते रहे। कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.