Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मलेशिया दूतावास में सम्मानित हुए इछावर के राजवीर

सीहोर। 10वें वल्र्ड कप वुडबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर मलेशिया स्थित भारतीय उच्चायोग (दूतावास) में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित कर भारतीय वुडबॉल टीम का नागरिक अभिनंदन किया गया। इस दौरान इछावर निवासी राजवीर सिंह दरबार समेत सर्वश्रेष्ठ खिलाडिय़ों व पूरे दल को दूतावास में आमंत्रित कर सम्मानित किया गया।
भारतीय दूतावास में आयोजित इस कार्यक्रम में डिप्टी हाई कमिश्नर हितेश जे. राजपाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भारतीय खिलाडिय़ों के खेल और कोच राजवीर सिंह दरबार के कुशल मार्गदर्शन की जमकर सराहना की। श्री राजपाल ने कोच राजवीर सिंह दरबार और खिलाडिय़ों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने पूरी भारतीय टीम के साथ स्वल्पाहार किया और खिलाडिय़ों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
खेल क्षेत्र में बढ़ेगा भारत-मलेशिया सहयोग
समारोह को संबोधित करते हुए डिप्टी हाई कमिश्नर हितेश जे. राजपाल ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मलेशिया के प्रधानमंत्री शीघ्र ही भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाले हैं। इस आगामी यात्रा के दौरान भारत और मलेशिया के बीच खेल, संस्कृति और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में आपसी संबंधों को और सुदृढ़ बनाने के लिए उच्च स्तरीय बैठकें और समझौते होने की संभावना है।
इछावर के लिए गौरव का क्षण
अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय दूतावास द्वारा मिले इस सम्मान से इछावर क्षेत्र और मध्यप्रदेश में खुशी की लहर है। इछावर के राजवीर सिंह दरबार के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का यह प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। कोच राजवीर सिंह दरबार और टीम के खिलाडिय़ों ने कहा कि विदेश में भारतीय उच्चायोग द्वारा मिला यह सम्मान प्रेरणादायक है, जो भविष्य की प्रतियोगिताओं में देश के लिए और अधिक पदक जीतने का जज्बा देगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button