Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

वरिष्ठ नागरिकों की ट्रेन टिकट में छूट बहाली की मांग, कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सीहोर। ट्रेन यात्रा के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली किराए में छूट को पुन: बहाल करने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपर कलेक्टर ब्रजेश सक्सेना से मुलाकात की और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपने के बाद जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने बताया कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय वरिष्ठ नागरिकों बुजुर्गों को रेल किराए में 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी जाती थी। लेकिन वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने इस रियायत को पूरी तरह बंद कर दिया है, जो कि देश के वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा अन्याय है।
बुजुर्ग हमारे मार्गदर्शक, बोझ नहीं
पंकज शर्मा ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज या देश पर कोई बोझ नहीं हैं, बल्कि वे हमारे मार्गदर्शक हैं। उनके अनुभव और आशीर्वाद से ही समाज आगे बढ़ता है। ऐसे में उनकी सुविधाओं का ध्यान रखना सरकार और हम सबकी पहली जिम्मेदारी है। बंद की गई छूट को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाना चाहिए।
राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया से हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि केंद्र सरकार को इस संबंध में तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि देश के करोड़ों वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में आर्थिक राहत मिल सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा, अजहरुद्दीन मुन्ना पटेल, आजम लाला, तौसीफ सईद पटेल, आसिफ अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi zanemarijo ravnovesje okusov. To temo je vredno podrobneje raziskati. znanci svetujejo vrelo vodo, a Ko se po napornem dnevu vrnemo lačni, se najbolje obnese preprost obrok iz svežih sestavin. Z malo domišljije je lahko hkrati okusen, lahek in nasiten.