Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

बढ़ते बस किराए के विरोध में एनएसयूआई ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी

सीहोर। बढ़ते बस किराए और विद्यार्थियों को हो रही समस्याओं को लेकर एनएसयूआई ने मोर्चा खोल दिया है। एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया के नेतृत्व में सैकड़ों छात्र-छात्राओं और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बस किराए में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लेने और छात्र आईडी के आधार पर बस किराए में रियायत देने की पुरजोर मांग की गई।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई नेता तनीश त्यागी ने कहा कि जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा और कोचिंग के लिए शहर आना-जाना करते हैं। हाल ही में बस किराए में लगभग 75 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि कर दी गई है, जिससे विद्यार्थियों के लिए रोजाना अप-डाउन करना मुश्किल हो गया है। विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के सामने पढ़ाई छोडऩे या गांव में ही रुकने की मजबूरी आ खड़ी हुई है।
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी
छात्र नेता यश यादव ने कहा कि यदि प्रशासन और परिवहन विभाग ने जल्द ही बस किराए में कमी नहीं की और विद्यार्थियों को छात्र पहचान पत्र के आधार पर किराए में छूट की व्यवस्था लागू नहीं कीए तो एनएसयूआई छात्र हित में उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर, अनुभव सेन, दिव्यांश मालवीया, विष्णु मालवीया, अभिजीत, हिमांशु, लोकेंद्र, रुद्र वर्मा सहित एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button