Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

रेहटी कॉलेज में लगा स्पेशल कैंप, छात्राओं को मिलेगी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन स्कॉलरशिप

शाहगंज की सभा से केंद्रीय मंत्री ने दिया था निर्देश, खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुडक़र छात्राओं का बढ़ाया उत्साह

सीहोर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा को संबल देने के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है। अपने शाहगंज दौरे के दौरान मंच से की गई घोषणा को तत्काल अमल में लाते हुए केंद्रीय मंत्री के निर्देशों पर शासकीय महाविद्यालय रेहटी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना का विशेष पंजीयन शिविर (कैंप) आयोजित किया गया।
शिविर के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुडक़र छात्राओं को संबोधित किया। अपने लाइव उद्बोधन में मंत्री चौहान ने कहा कि बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ें, इसमें आर्थिक तंगी बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया।
मौके पर ही हेल्प डेस्क से सुधारे गए त्रुटिपूर्ण फॉर्म
कार्यक्रम का उद्घाटन नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, नगर परिषद के पार्षदों और कॉलेज प्राचार्य मनोज राठौर की उपस्थिति में हुआ। केन्द्रीय मंत्री के निर्देशों के पालन में महाविद्यालय परिसर में एक समर्पित हेल्प डेस्क का गठन किया गया है। इस हेल्प डेस्क के माध्यम से मौके पर ही छात्राओं के नए पंजीयन कराए गए और जिन छात्राओं के आवेदनों में कोई गलती या त्रुटि थी उनका तत्काल संशोधन भी कराया गया।
31 अगस्त पंजीयन की अंतिम तिथि
अतिथियों और कॉलेज स्टाफ ने छात्राओं को योजना की पात्रता व पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। प्राचार्य मनोज राठौर ने बताया कि अजीम प्रेमजी पुाउंडेशन छात्रवृत्ति योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त शैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button