Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

राजधानी में चमका रेहटी का आदित्य राज, कराटे प्रतियोगिता में हासिल किया पदक, अब तक जीत चुके हैं 7 मेडल

सीहोर। मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के बल पर रेहटी के होनहार कराटे खिलाड़ी आदित्य राज सोनी ने राजधानी भोपाल में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। 30 अगस्त को भोपाल स्थित सेंट जोसेफ को-एड स्कूल कोलार रोड में आयोजित डब्ल्यूएफएसकेओ जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में आदित्य राज सोनी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किया।
बता दें वर्तमान में 12वीं कॉमर्स के छात्र आदित्य ने कराटे जैसे कठिन और मानसिक संतुलन वाले खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। वे अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 2 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुके हैं। उनकी अब तक की खेल यात्रा में पचमढ़ी ट्रॉफी, मुंबई की प्रतियोगिता, मांडू में आयोजित 16वीं मध्य प्रदेश राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता और भोपाल में हुई नेशल कराटे चैंपियनशिप जैसे बड़े मंच शामिल हैं। बता दें आदित्य की इस सफलता के पीछे उनके परिवार के प्रोत्साहन का बड़ा हाथ है। उनके पिता भुवनेश सोनी रेहटी स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष एवं सक्रिय समाजसेवी हैं, जो अपने पुत्र का लगातार मार्गदर्शन करते हैं। वहीं उनके दादा स्वर्गीय सुरेश चंद्र सोनी रेहटी के शिक्षक रहे हैं।
योग गुरु महेश अग्रवाल ने दी बधाई
आदित्य की इस उपलब्धि पर योग गुरु महेश अग्रवाल ने खुशी जताते हुए कहा कि राजधानी में आदित्य राज का चमकना पूरे रेहटी क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और एकाग्रता का श्रेष्ठ साधन है। आदित्य की मेहनत से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। आदित्य की इस सफलता पर नगरवासियों, गुरुजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button