Newsआष्टाजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

डिजाइन के क्षेत्र में ट्राइडेंट ग्रुप ने पांचवीं बार जीता बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो अवॉर्ड

सीहोर। होम टेक्सटाइल, पेपर, केमिकल और एनर्जी क्षेत्र की दिग्गज वैश्विक कंपनी ट्राइडेंट ग्रुप ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी रचनात्मकता और डिजाइन एक्सीलेंस का लोहा मनवाया है। पुणे के द वेस्टिन में 29 अगस्त को आयोजित इंडियाज बेस्ट डिजाइन अवॉड्र्स-2026 के 11वें संस्करण में ट्राइडेंट ग्रुप को प्रतिष्ठित बेस्ट इन-हाउस स्टूडियो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
डिजाइन और इनोवेशन के क्षेत्र में देश के सबसे बड़े मंचों में से एक डिजाइन इंडिया शो के दौरान यह पुरस्कार प्रदान किया गया। ट्राइडेंट ग्रुप ने यह खास उपलब्धि रिकॉर्ड पांचवीं बार अपने नाम की है, जो उद्योग जगत में कंपनी की मजबूत पकड़ और लगातार कुछ नया करने की सोच को दर्शाती है।
40 से अधिक विशेषज्ञों की टीम रच रही नया इतिहास
बता दें ट्राइडेंट ग्रुप की इस सफलता की मुख्य वजह उसका इन-हाउस डिजाइन स्टूडियो है। इस स्टूडियो में देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों (जैसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी) से निकले 40 से अधिक अनुभवी और युवा डिजाइनरों की टीम काम करती है। यह टीम वैश्विक ट्रेंड्स, सस्टेनेबिलिटी (पर्यावरण अनुकूलता), उपभोक्ता की जरूरतों और नए विचारों को मिलाकर ऐसे प्रॉडक्ट्स तैयार करती है, जो दिखने में आकर्षक होने के साथ-साथ टिकाऊ और उपयोगी भी होते हैं।
वैश्विक स्तर पर स्थापित किए नए मानक
गौरतलब है कि ट्राइडेंट ग्रुप दुनिया के सबसे बड़े टेरी टॉवल निर्माताओं में शामिल है। इसके अलावा कंपनी होम टेक्सटाइल और पेपर प्रॉडक्ट्स की भी प्रमुख वैश्विक आपूर्तिकर्ता है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार इंडियाज बेस्ट डिजाइन अवॉड्र्स-2026 में मिला यह सम्मान ट्राइडेंट की उस प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिसके तहत दुनिया भर के ग्राहकों के लिए बेहतर, टिकाऊ और आकर्षक उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button