धर्म

07 सितंबर 2026 राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, बता रहे हैं प्रख्यात मनो ज्योतिषाचार्य

मेष राशि : विद्यार्थियों को भी आशा के अनुरूप परिणाम मिलने से सुकून और खुशी मिलेगी।मार्केटिंग संबंधी कार्यों से आज कुछ फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए व्यावसायिक पार्टियों के साथ आज संपर्क में रहें।

वृष राशि : दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके लिए बेहतर रहेंगी। आपकी तरक्की हो सकती है, मेहनत करने में पीछे न हटें। शिक्षा से जुड़े लोगों को कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिल सकती है।

मिथुन राशि : आपकी बातचीत प्रभावशाली रहेगी और सही शब्द सही व्यक्ति तक पहुंचेंगे। किसी रिश्तेदार से मिली जानकारी आगे की योजना बदल सकती है।

कर्क राशि : समय का उचित प्रबंधन करने से आपको अपने किसी लक्ष्य को हासिल करने में सफलता मिल सकती है। मित्रों के साथ कोई नजदीकी मनोरंजन यात्रा का प्लान बनेगा।

सिंह राशि : घर में किसी उपलब्धि का उत्सव मनाया जा सकता है। आर्थिक रूप से आप किसी महंगी इच्छा पर नियंत्रण रखते हुए भविष्य की प्राथमिकता चुनेंगे।

कन्या राशि : व्यर्थ खर्च कम होंगे और सहयोग की अपेक्षाएं सफल होंगी। रुके कार्यों में गति आएगी। शाम को अत्यधिक काम रहेगा, लेकिन काम समय पर होंगे।

तुला राशि : आपकी मेहनत ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई महत्वपूर्ण पद या जिम्मेदारी मिलने से सम्मान बढ़ सकता है।

वृश्चिक राशि : कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं और जरूरत के समय आर्थिक मदद भी आसानी से मिल सकती है। संतान के लिए नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

धनु राशि : संतान के भविष्य से जुड़े किसी कोर्स या पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद किसी अटके हुए काम को पूरा कराने में मदद करेगा।

मकर राशि : नए काम की शुरुआत में परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने पर बीती यादें फिर से ताजा हो सकती हैं।

कुंभ राशि : सकारात्मक ऊर्जा आपके साथ रहेगी और मेहनत के अच्छे परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। यात्रा या घूमने के दौरान कोई खास जानकारी मिल सकती है, जो आगे आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

मीन राशि : कुछ परिस्थितियां आपके धैर्य की परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो हर मुश्किल का रास्ता निकाल लेंगे।

यदि आपको सुखी वैवाहिक जीवन, रोजगार बाधा, व्यवसाय, वास्तु सहित अन्य ज्योतिषीय समस्याओं के बारे में जानना है या अपनी कुंडली, हस्त रेखा दिखवाना हो या अन्य कोई ज्योतिषीय परामर्श लेना है तो संपर्क करें-
सीएस पटाक (अनुराधे) मनोज्योतिषाचार्य संपर्क: 9171213357

अब माह के पहले शनिवार-रविवार भोपाल और दूसरे शनिवार-रविवार को इंदौर में भी उपलब्ध रहेंगे। संपर्क करें : 9171213357, 9425665690

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button