लाइफस्टाइल

सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता ने बताया वेट लोस्स ट्रिक्स

वजन घटाने के लिए आप एक्सरसाइज करते हैं, खान-पान का बेहद ख्याल रखते हैं और भी बहुत कुछ करते हैं, लेकिन एक समय पर आकर वजन घटना रूक जाए, तो आपका गुस्सा करना स्वभाविक है। अगर यह स्थिति आपके साथ बन रही है, तो चिंता न करें। वजन घटना कुछ हफ्तों या महीनों के लिए रूक जाए या इसमें ठहराव आ जाए, तो ऐसा होना एकदम सामान्य है। हो सकता है कि आप वेटलॉस प्लेटू का सामना कर रहे हों। वजन घटाने की यात्रा के दौरान एक फेज आता है, जब हार्ड वर्कआउट भी अच्छा रिजल्ट्स नहीं दे पाते और कुछ समय के लिए वजन घटना रूक जाता है या कहें कि फिटनेस बढ़ना रूक जाती है।

ऐसा वर्कआउट में कुछ आदतों को लगातार दोहराने के कारण होता है। इस फेज के दौरान आपकी बॉडी केवल नए मेटाबॉलिज्म प्रोसेस को रीएडजस्ट करती है। हालांकि, शरीर बहुत जल्दी ही इस स्टेज पर काबू पा लेता है और वजन घटाने की प्रोसेस एक बार फिर से शुरू हो जाती है। अगर महीनों तक आपका वजन एक ही जगह पर रूका हुआ है, तो इसे दूर करने के लिए कुछ तरीके अपनाए जा सकते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट रूजुता दिवेकर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वजन घटने के ठहराव से निपटने के आसान तरीके बताए हैं।

​एक्सरसाइज करें

कई बार जानकारी के अभाव में आप वजन घटाने के लिए ऐसी एक्सरसाइज का चुनाव करते हैं, जो शुरूआती दिनों में तो काम करती है, लेकिन बाद में बेहतर रिजल्ट्स नहीं दिखाती। इसलिए अपने एक्सरसाइज रूटीन को एक बार फिर से सेट करें। न्यूट्रिशनिस्ट कहती हैं कि वेटलॉस प्लेटू की स्थिति में ज्यादा एक्सरसाइज करने से बचें। क्योंकि हो सकता है कि ऐसा करने से वजन घटाने में कठिनाई हो। बेहतर होगा कि एक हफ्ते में कम से कम दो दिन के आसान वर्कआउट को शेड्यूल करें। इसमें आप स्ट्रेचिंग , स्वीमिंग, साइकलिंग या फिर योगा जैसे वर्कआउट कर सकते हैं।

​दोपहर में झपकी लें

वजन कम करने के दौरान तमाम तरीके अपनाने के बाद भी अगर आपका वजन एक ही जगह पर स्थिर हो गया है, तो इसे कम करने के लिए सबसे अच्छा तरीका है दोपहर में झपकी लेना। दोपहर में 20 मिनट की झपकी वेटलॉस प्लेटू की समस्या से निपटने में मदद कर सकती है। बता दें कि दोपहर की झपकी आपकी अच्छी नींद के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके शरीर को ग्रोथ हार्मोन का उत्पादन करने के लिए भी उत्तेजित करती है और बदले में फैट को तेजी से घटाती है।

​फैट का सेवन करें

कई लोग मानते हैं कि वजन घटाने के लिए फैट से परहेज करना चाहिए। लेकिन यह सच नहीं है। वजन घटाने के लिए फैट का पूरी तरह से परहेज करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि असल में आपके शरीर को कुछ फैट की जरूरत होती है। मूंगफली, तिल और सूखे नारियल में अच्छी मात्रा में फैट पाया जाता है, इसलिए इन्हें अपने दैनिक आहार में जरूर शामिल करें। इससे आपका फैट बहुत तेजी से कम होगा।

अगर एक समय बाद आपके वजन घटने की प्रक्रिया में भी ठहराव आ गया है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। वजन स्थिर हो जाना इस बात का संकेत है कि आपका शरीर नए आहार और दिनचर्या में समायोजित करने में आपकी मदद करने के लिए काम कर रहा है। ऐसे में आप सही आहार , नींद और व्यायाम की मदद से इस फेज को दूर कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Opdag hemmelighederne til en sund livsstil, lær nyttige tips til køkkenet og få inspiration til din have med vores fantastiske artikelbibliotek. Vi tilbyder en bred vifte af information og råd til at forbedre dit daglige liv. Uanset om du er interesseret i madlavning, havearbejde eller bare søger nye livshacks, har vi alt hvad du har brug for! En usædvanlig metode til at dyrke Hvordan fjerner du maling pletter fra tøjet Hvor skal man plante courgetter, hvis der er lidt plads: Bedstemors hemmelighed: Sådan sikrer du dig 100% Stille "dræbere" af roser: Ukraine gennemførte for Hvordan slipper du af med Hvordan fjerne lettere fra hvidt tøj på Effekten af regelmæssigt indtag af olivenolie på Fire planter til at plante i haven: Hvilke 4 er Opdag de bedste tip til at forbedre din dagligdag med vores lækre opskrifter, smarte livshacks og nyttige artikler om havebrug. Lad dig inspirere af vores ekspertråd og lær hvordan du kan gøre dit liv sundere og sjovere. Besøg vores hjemmeside nu og bliv en mester i køkkenet og haven!