Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

यूफोरिया माइंस पावर मेक लिमिटेड कंपनी ने धूमधाम से किया गणेश विसर्जन, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे

सीहोर। गणेशोत्सव के पावन पर्व पर यूफोरिया माइंस पावर मेक लिमिटेड कंपनी द्वारा अपने कार्यालय में स्थापित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा का 11वें दिन पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया। 10 दिनों तक चली विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों के बाद कंपनी परिवार ने भक्तिभाव और उल्लास के साथ प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश को विदाई दी।
यूफोरिया माइंस पावर मेक लिमिटेड कंपनी के कार्यालय परिसर में प्रातरूकाल से ही धार्मिक वातावरण बना रहा। विसर्जन यात्रा से पूर्व प्रतिमा के समक्ष अंतिम महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी, समस्त कर्मचारीगण और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के बाद भगवान गणेश को मोदक और महाप्रसाद का भोग लगाया गया तथा कंपनी की तरक्की, कर्मचारियों की सुरक्षा और क्षेत्र की खुशहाली की मंगल कामना की गई।
कंपनी परिवार ने निकाली भव्य शोभायात्रा
पूजन-अर्चन संपन्न होने के उपरांत कंपनी परिसर से विसर्जन शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। यूफोरिया माइंस पावर मेक लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मचारियों के नेतृत्व में निकली यह शोभायात्रा जब रेहटी की मुख्य गलियों और प्रमुख मार्गों से गुजरी तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों से पूरा मार्ग गूंज उठा। शोभायात्रा के दौरान अबीर-गुलाल उड़ते रहे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर कंपनी के कर्मचारी और श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए। सडक़ों पर जगह-जगह नागरिकों और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर बप्पा की विदाई यात्रा का स्वागत किया। पूरे मार्ग में आस्था और अपार उत्साह का माहौल बना रहा। विसर्जन स्थल पर पहुंचकर कंपनी परिवार ने श्रद्धाभाव के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को जलकुंड में प्रवाहित कर विसर्जित किया।
यूफोरिया माइंस पावर मेक लिमिटेड कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेशोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्य और अनुशासित तरीके से संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button