Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

क्रिसेंट गरबा महोत्सव मंच पर गुरु दा लंगर और संडे का सुकून टीम का हुआ अभिनंदन

सीहोर। क्रिसेंट गरबा महोत्सव प्रशिक्षण मंच पर शनिवार को आस्था, संस्कृति और जनसेवा का अनोखा संगम देखने को मिला। क्षेत्र में मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का अलख जगाने वाली अग्रणी संस्थाओं गुरु दा लंगर एवं संडे का सुकून टीम का अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच द्वारा नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय और समाजसेविका अरुणा राय ने दोनों टीमों के सदस्यों का शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीना सम्मान किया।
समारोह की शुरुआत विधायक सुदेश राय एवं समाजसेविका अरुणा राय द्वारा मां जगदंबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर क्रिसेंट गरबा महोत्सव में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक सामूहिक गरबे की प्रस्तुति दी गई। सम्मानित हुई दोनों टीमों के सदस्यों ने अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच द्वारा बेटियों और महिलाओं को निशुल्क गरबा सिखाने की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए गरबा सीख रही बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।
पीएम के विजन को आगे बढ़ा रही हैं दोनों टीमें
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुदेश राय ने कहा कि संडे का सुकून और गुरु दा लंगर की टीम निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य कर समाज में एक मिसाल कायम कर रही है।
टीम संडे का सुकून शहर को सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण करती है, जरूरतमंदों के लिए रक्तदान शिविर लगाती है और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए सडक़ों पर सफाई अभियान चलाती है।
गुरु दा लंगर संस्था के सेवाभावी सदस्य जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को हर सप्ताह नि:शुल्क भोजन उपलब्ध कराते हैं। शहर में कोई भी भूखा न सोए, इस संकल्प के साथ ये घर-घर तक भोजन प्रसादी पहुंचाते हैं। विधायक राय ने कहा कि ये दोनों संस्थाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और सेवा के विजन को धरातल पर आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राय परिवार इन सेवाभावी टीमों की हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। सम्मान समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सीताराम यादव, मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, वरिष्ठ नेता सुशील ताम्रकार, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button