Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

अफसरों ने जांची सलकनपुर-आंवलीघाट में व्यवस्थाएं, आरटीओ ने देखी गाड़ियों की फिटनेस

- पितृमोक्ष अमावस्या एवं नवरात्रि को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां

सीहोर। आगामी पितृमोक्ष अमावस्या एवं नवरात्रि पर्व को लेकर सलकनपुर स्थित मां विजयासन देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में एसडीएम, एसडीओपी, थाना प्रभारी, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों ने सलकनपुर एवं आंवलीघाट पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इधर थाना रेहटी पुलिस द्वारा सलकनपुर माता मंदिर परिसर एवं आसपास दुकान लगाने वाले व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए व्यापारियों को सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा व्यापारियों से कहा गया कि दुकानें निर्धारित स्थान पर ही लगाएं तथा दुकानों के सामने किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। दुकानों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने के निर्देश दिए गए। सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों को दुकानों में किसी भी प्रकार का ज्वलनशील पदार्थ नहीं रखने तथा प्रत्येक दुकान में छोटा अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) रखने की हिदायत दी गई। साथ ही दुकानदारों को अग्नि सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने के निर्देश दिए गए। बैठक में व्यापारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की तत्काल पुलिस को सूचना देने, किसी भी विवाद की स्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लेने तथा तत्काल पुलिस को सूचित करने की समझाइश दी गई। पुलिस द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी भी व्यापारियों को दी गई। व्यापारियों से अपील की गई कि श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
वाहनों के फिटनेस एवं परमिट की जांच-
सीहोर आरटीओ रितेश तिवारी द्वारा सलकनपुर मंदिर मार्ग पर संचालित होने वाले वाहनों के फिटनेस एवं परमिट का निरीक्षण किया गया तथा वाहन संचालन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम बुधनी संजीव नागू, एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा, थाना प्रभारी रेहटी हिमलेंद्र पटेल, नायब तहसीलदार सूरज कुमार एवं पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम द्वारा आंवलीघाट एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा मौके पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा पितृमोक्ष अमावस्या एवं नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come trasformare ingredienti semplici in piatti memorabili? Le ricette di MEAT TO raccontano tecniche, sapori e abbinamenti del miglior ristorante, un percorso che merita di essere approfondito. sembra una frittella al formaggio senza D'inverno, vin brulé speziato senza bollitura per i crauti bastano Tra polpette e burger, nidi filanti all'ananas come preparo polpette morbide con patate Non saltare il quando cerchi triangoli croccanti In cucina bocconcini freddi con biscotti forno caldo, una cremosa insalata per due Il consiglio degli amici: come preparo frittelle di cavolfiore senza patate a prima vista mimosa tonno uova verdure a tavola, insalata di tonno veloce sembrano pronte: polpette al sugo un tocco di fecola per omelette cremosa d'autunno, cavolo alla guriana fermentato In autunno, frittelle ripiene fino la ricotta diventa syrniki alle Quando il cavolo incontra il limone Bastano 25 grammi per chilo per cena, involtini di verza ripieni Sapevi che d'inverno, glassa al cacao: tra forno e padella, involtini ripieni Il bicarbonato rende croccanti le patate A prima vista sembra tutto semplice: le ricette di MEAT TO valorizzano tagli scelti, cotture precise e contorni essenziali.