Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आत्मरक्षा के लिए बालिकाओं को सीखना चाहिए हथियार चलाना: अरुणा राय

सीहोर। दुर्गा वाहिनी की बहनों ने क्रिसेंट गरबा महोत्सव में मैदान पर पहुंच कर तलवार बाजी का प्रदर्शन किया। समाजसेविका अरुणा राय ने दुर्गा वाहिनी की बहनों का तिलक लगाकर स्वागत सम्मान किया। दुर्गा वाहिनी की बहनों ने गरबा प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं की प्रशंसा की हथियार चलाना सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
क्रिसेंट गरबा महोत्सव अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच की संयोजिका अरुणा राय ने कहा कि दुर्गा माता से शक्ति प्राप्त करने के लिए बालिकाओं को गरबा सिखाना चाहिए और राक्षसी प्रवृत्ति के लोगों से बचने के लिए हथियार चलाना सीखना चाहिए। दुर्गा वाहिनी की बहने यही पुनीत कार्य कर रही है बालिकाओं को शारीरिक रूप से आत्मनिर्भर बना रही है। विकट परिस्थितियों में माता.पिता साथ नहीं होंगे तब बालिकाओं के द्वारा सीख गया आत्मरक्षा का गुर ही काम आएगा।
डांडिया के साथ डंडे चलाना भी सिखाएंगे
दुर्गा वाहिनी की पदाधिकारी नीलू चौहान और अलका कुशवाहा की मांग पर श्रीमती राय ने कहा कि आगामी समय में बड़े स्तर पर गरबा प्रशिक्षण के जैसे ही बालिकाओं के लिए निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा जिसमें बालिकाओं को तलवार भाला और बंदूक चलाना सिखाया जाएगा और बाक्सिंग जूडो कराटे सहित अन्य आत्मरक्षा के दावपेच सिखाए जाएंगे।
शास्त्र के साथ-साथ शस्त्र विद्या भी जरूरी
दुर्गा वाहिनी की बहनों ने कहा कि हमारे सभी देवी देवताओं के हाथों में शास्त्र भी है और शस्त्र भी है गरबा हमारी संस्कृति है और शस्त्र विद्या भी अपनी परंपरा रही है। बालिकाओं को गरबा नृत्य के साथ तलवार भाला बंदूक चलना भी सीखना चाहिए जिससे कि विकृत मनु स्थिति के लोगों का प्रतिकार कर सकें और अपने आप को सुरक्षित कर सकें।

राय परिवार का दुर्गा वाहिनी ने व्यक्त किया आभार
कार्यक्रम के दौरान जहां बालिकाओं के द्वारा सामूहिक गरबा की प्रस्तुति दी गई तो वहीं दुर्गा वाहिनी की बहनों ने भी सामूहिक तलवारबाजी की प्रस्तुति देकर वातावरण को शक्ति और भक्ति से भर दिया। क्रिसेंट गरबा महोत्सव आयोजित करने पर दुर्गा वाहिनी की बहनों ने समाजसेवीका अरुणा राय, विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button