Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में हर्षोल्लास के साथ मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, निकला चल समारोह, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

सीहोर। भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर सीहोर शहर में भव्य चल समारोह श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया। उमेश परोचे की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।
समारोह की शुरुआत वाल्मीकि कॉलोनी से हुई, जिसके बाद यह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ तिलक पार्क पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं पर जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई, जिससे धार्मिक उत्साह और सामाजिक समरसता का अद्भुत वातावरण बना रहा। चल समारोह का मार्ग में कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों, समाजसेवियों और नागरिकों द्वारा पुष्पमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।

नपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कोतवाली चौराहा पर स्वागत
कोतवाली चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के नेतृत्व में चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। प्रिंस राठौर ने चल समारोह के अध्यक्ष उमेश पारोचे और उनकी पूरी टीम का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत व सम्मान किया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन और उनके विचार समाज को सत्य, धर्म, समानता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं और वाल्मीकि जयंती समाज में आपसी भाईचारे, सम्मान और एकता को मजबूत करने का अवसर है। इस मौके पर नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, पार्षद राजेश मांझी, विजेंद्र परमार, अर्जुन राठौर, कमलेश राठौर, संतोष शाक्य, प्रदीप गौतम, मांगू दादा, कमलेश कुशवाह और राहुल राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कांग्रेसजनों ने किया स्वागत
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश भूरा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने चल समारोह का स्वागत किया और समिति के पदाधिकारियों को भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। इस मौके पर पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश परमार, ओम वर्मा, राजेंद्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, योगेंद्र राय, राजा प्रजापति, राजकुमार विश्वकर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, हरीश आर्य, राम भजन मालवीय, मनोज कुशवाह और आजम लाल आदि शामिल रहे।

मुस्लिम समाज ने किया स्वागत
धार्मिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देते हुए मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने भी चल समारोह का आत्मीय अभिनंदन किया और महर्षि वाल्मीकि जयंती की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मज्जू खान, हैदर मीर, शाकिर, सैफ अली, सरवर मीर, मुजाहिद, कासिम, अन्नी भाई, फैज, युसूफ भाई, अबूबकर सहित अन्य साथी विशेष रूप से मौजूद रहे।

निशांत वर्मा एवं साथियों द्वारा स्वागत
ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष निशांत वर्मा और शोभित ठाकुर के नेतृत्व में युवाओं की टीम ने चल समारोह में सम्मिलित होकर महर्षि वाल्मीकि जी को नमन किया। निशांत वर्मा ने अध्यक्ष उमेश परोचे सहित समस्त वाल्मीकि समाज के लोगों का पुष्पहारों से आत्मीय स्वागत किया। इस मौके पर विनीत गोयल, नरेन्द्र खंगारले, कमलेश चांडक, कन्हैया वशिष्ठ, दुर्गेश परिहार, शुभम नाविक, पवन मालवीय, विनोद नाविक, अमित वर्मा पोपट, राजू किरार, हरिओम मेवाड़ा, नीलेश प्रजापति, दीपक उमरे, मोनू कुशवाहा, योगेश कुशवाहा, मोनू वशिष्ठ और गोलू कुशवाहा नाटी सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने किया अभिनंदन
समाजसेवी एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय ने भी महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर नमन करते हुए चल समारोह का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में सद्भावए भाईचारे तथा नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देती हैं। इस मौके पर धर्मेंद्र यादव, मुनव्वर मामू, गोविंद शर्मा, नावेद जाफरी और प्रवेश राजपूत आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
तिलक पार्क में बच्चों का सम्मान
समारोह के दौरान विधायक सुदेश राय भी विशेष रूप से शामिल हुए और श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह का समापन तिलक पार्क में हुआ, जहां महर्षि वाल्मीकि जी की विधिवत महाआरती की गई। इसके पश्चात समाज के बच्चों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्हें सम्मान पत्र वितरित किए गए। बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनका उत्साह बढ़ाने की इस पहल की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button