Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

गगन जन सेवा समिति के मेगा स्वास्थ्य शिविर में 3500 सौ मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

सीहोर। गगन जन सेवा समिति के तत्वावधान में विशाल निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भोपाल, इंदौर एवं सीहोर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में पैतिस सौ मरीजों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया। इस दौरान इको, ईसीजी, ब्लड शुगर, सोनोग्राफी सहित विभिन्न प्रकार की जांचें पूरी तरह नि:शुल्क की गईं।
शिविर का शुभारंभ विधायक सुदेश राय, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल अरोरा, राजकुमार गुप्ता, डॉ. अमित मोदी, डॉ. विवेक सक्सेना एवं गगन जन सेवा समिति के संचालक डॉ. गगन नामदेव द्वारा किया गया।

अतिथियों ने इस जनसेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना समाज के लिए सराहनीय पहल है। शिविर में कान की 50 मशीन वितरित की गई एवं एक्सरे 100, सोनोग्राफी 80, इसीजी 100 की गई एवं आंखों के चश्में के लिये 150 पात्र मरीजों का चयन किया गया।
शिविर में भोपाल से आए डॉ. आशुतोष दरबारी, ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ. सचिन, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. शशांक दीक्षित, डॉ. एलएन नामदेव, डॉ. राशि मोदी, डॉ. आशुतोष दीक्षित, डॉ. जयपाल सिंह, डॉ. पूजा ठाकुर एवं डॉ. भानु मेवाड़ा सहित लगभग 50 चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया। निशुल्क जांच, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के चलते शिविर में दिनभर मरीजों की भीड़ रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button