कोतवाली पुलिस की अक्टूबर में जुए के 9 फड़ों पर रेड, 45 आरोपी गिरफ्तार, होटल से 11 लाख रुपये जब्त

सीहोर। थाना कोतवाली पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अक्टूबर माह में बड़ी और कड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। त्योहारों और जुलूस-जलसों की व्यस्त ड्यूटी के बावजूद पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए शहर और आसपास के इलाकों में 9 अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी। इस महीने भर चले अभियान में पुलिस ने कुल 45 जुआरियों को रंगे हाथों दबोचा और उनके पास से 11 लाख 45 हजार 155 रुपये की अवैध जुआ राशि जब्त की है।
इस पूरी कार्रवाई का सबसे बड़ा केंद्र 31 अक्टूबर की वह रेड रही, जब पुलिस ने इंदौर-भोपाल हाईवे स्थित द एमराल्ड होटल के एक कमरे में दबिश दी। इस एक ही कार्रवाई में पुलिस ने फड़ और आरोपियों के कब्जे से 10 लाख 85 हजार रुपये की भारी-भरकम नकदी बरामद की। पकड़े गए आरोपियों में देवास, भोपाल, सीहोर और रेहटी के लोग शामिल हैं। इसके मुकाबले शुरुआती 8 कार्रवाईयों में कुल मिलाकर केवल 60 हजार रुपये के आसपास की ही छोटी रकम हाथ लगी थी।
02 अक्टूबर: पुराने आरटीओ कार्यालय के पीछे, जब्ती 14,700 रुपये
पकड़े गए आरोपी: सलीम इंग्लिश पुरा, सुरेश गिरी इंग्लिश पुरा, इकरार खान रानी मोहल्ला गंज और फरहान इंग्लिश पुरा।
10 अक्टूबर: कलारी के पीछे, मछली पुल के पास, जब्ती 3350 रुपये
पकड़े गए आरोपी: संस्कार उर्फ चिंटू निवासी उमराव का बगीचा, शुभम राठौर दुर्गा कॉलोनी, शैलेंद्र भैरवी गंज, राजेश राठौर गंज और दिलीप कौशल गंज।
11 अक्टूबर: गाड़ी अड्डा आष्टा रोड सीहोर, जब्ती 8430 रुपये
पकड़े गए आरोपी: विजय गाड़ी अड्डा, सलमान अली लोहार गली, दीपक चोपड़ा गाड़ी अड्डा और इरफान मंसूरी लोहार गली।
13 अक्टूबर: खजांची लाइन, जब्ती 6,050 रुपये
पकड़े गए आरोपी: राजेश परमार खजांची लाइन, तुषार सोनी सर्राफा बाजार, शिवम राठौड़ छावनी, जयंत राजपूत गांधी रोड और गोविंदु गोलू राजपूत खजांची लाइन।
21 अक्टूबर: बकरी पुल के पास, जब्ती 4600 रुपये
पकड़े गए आरोपी: शुभम शाह बकरी पुल, उमेश सोलंकी बकरी पुल, सुमित चावड़ी बकरी पुल, पीयूष वशिष्ठ छिपा पूरा, सुधीर रामद्वारा कस्बा और मोहन भारतीय रामद्वारा कस्बा।
21 अक्टूबर: शारदा स्कूल के सामने, जब्ती 3220 रुपये
पकड़े गए आरोपी: हेमंत खत्री, योगेश गोस्वामी, दीपक वर्मा, कृष्ण गोस्वामी और राजकुमार राठौड़ सभी निवासी श्रीराम कॉलोनी।
23 अक्टूबर: सुनील और सोनू का मकान उमराव का बगीचा, जब्ती 14795 रुपये
पकड़े गए आरोपी: कालूराम, सुनील और सोनू नामदेव उमराव का बगीचा, रईस, अमन मुकरी मोहल्ला, रईस दीवान और रिंकू राठौर टिगर मोहल्ला गंज।
25 अक्टूबर: हड्डी मिल ग्राउंड जमशेद नगर कस्बा, जब्ती 4920 रुपये
पकड़े गए आरोपी: तारीख दीवान बाग, अरबाज मोरचली मस्जिद कस्बा, फैसल अंसारी मोरचली मस्जिद के पास और साहिल खान तीन मीरा मस्जिद के पास।
31 अक्टूबर: द एमराल्ड होटल का कमरा, जब्ती 10,85000 रुपये
पकड़े गए आरोपी: जरदान खान कांटाफोड़, रवि चौधरी बारोट देवास, इब्राहिम कुरैशी हबीबगंज भोपाल, राजेंद्र चौहान रेहटी और नवीन शर्मा नीलकंठ भेरूंदा शामिल हंै।



