Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

नर्मदा में अवैध रेत उत्खनन पर खनिज विभाग का शिकंजा, 14 नाव इंजन और पनडुब्बी मशीन जब्त

छीपानेर, रानीपुरा और चौरसाखेड़ी के घाटों पर दी दबिश, जब्त उपकरण गोपालपुर थाने में रखवाए

सीहोर। नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्ती दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने भैरुंदा तहसील के छीपानेर,े रानीपुरा और चौरसाखेड़ी स्थित नर्मदा घाटों पर दबिश देकर 14 नाव इंजन और एक पनडुब्बी मशीन जब्त की। जब्त किए गए सभी उपकरण गोपालपुर थाने में रखवाए गए हैं। खनिज विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन में लगे लोगों के बीच हडक़ंप मच गया।
कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने नर्मदा नदी के अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई की। नदी से रेत निकालने के लिए नावों और मशीनों के इस्तेमाल की गतिविधियों को देखते हुए विभाग ने उत्खनन में उपयोग होने वाले उपकरणों को जब्त किया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 नाव इंजन और एक पनडुब्बी मशीन बरामद की गई। इसके बाद सभी उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए गोपालपुर थाने में रखवाया गया।
तीन गांवों के घाटों पहुंची टीम ने की कार्रवाई
भैरुंदा तहसील के छीपानेर, रानीपुरा और चौरसाखेड़ी क्षेत्र में नर्मदा नदी से रेत उत्खनन की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। खनिज विभाग ने इन घाटों पर पहुंचकर उत्खनन में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को जब्त किया।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
खनिज अधिकारी राजकुमार बराठे के अनुसार अवैध रेत उत्खनन पर अंकुश लगाने के लिए विभाग ने यह कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अवैध उत्खनन के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब नर्मदा घाटों पर निगरानी और सख्ती बनाए रखने पर जोर रहेगा, ताकि नियमों के विरुद्ध रेत निकालने की गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button